पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Srinagar Leh Highway: लद्दाख जाने वालों के लिए खुशखबरी! हाईवे फिर से होगा चालू, जानें कब?

✍️ Admin 📅 13 May, 2026 ⏰ 07:19 AM 👁 113 views

कारगिल प्रशासन ने यात्रियों और आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि 14 मई 2026 से श्रीनगर-लेह हाईवे पर दोनों तरफ से ट्रैफिक फिर शुरू कर दिया जाएगा. अब इस हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों को एक साथ दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति मिलेगी. इस फैसले की जानकारी मंगलवार (12 मई 2026) को दी गई. लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) कारगिल के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी पार्षद (CEC) डॉ. मोहम्मद जाफर अखून ने इस संबंध में UT लद्दाख के डिविजनल कमिश्नर के साथ बैठक की थी. बैठक में श्रीनगर-कारगिल हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

इसके बाद UT लद्दाख के डिविजनल कमिश्नर ने कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर के साथ भी बातचीत कर आपसी समन्वय बनाया. सभी स्तर पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया कि 14 मई से मिनामार्ग और सोनमर्ग के बीच दोनों तरफ से ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: