पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Buzz on PM Modi Appeal: पीएम मोदी की अपील पर क्यों एकजुट विपक्ष, राहुल से लेकर अखिलेश, महुआ मोइत्रा ने तक साधा निशाना

✍️ Admin 📅 11 May, 2026 ⏰ 11:07 PM 👁 41 views

Opposition Reaction on PM Narendra Modi Gold Appeal:  मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी नजर आने लगा है. इसका असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है. रविवार को हैदराबाद में पीएम मोदी ने देश से अपील की थी, कि वह कोरोना काल के समय अपनाई गई लाइफस्टाइल पर फोकस करें. साथ ही अपील की थी कि अगले एक साल तक सोना न खरीदें. 

इसके अलावा पीएम मोदी ने सोमवार को गुजरात में भी इसी तरह की अपील की है. उन्होंने देशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जबतक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तबतक लोगों को छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए. इस बार भी पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल की खपत कम करने, कार पूलिंग, वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने की बात कही है. साथ ही स्कूलों से भी ऑनलाइन क्लास चलाने का आग्रह किया है. 

पीएम मोदी की इस अपील से विपक्ष आग बबूला नजर आ रहा है. उनके बयान पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखा हमला करते हुए कहा कि अब प्रधानमंत्री से देश नहीं संभल रहा. 

(आइए जानते हैं, विपक्षी नेताओं ने क्या प्रतिक्रिया दी है?)

राहुल ने कहा- देश चलाना कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री के बस की बात नहीं
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, 'मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे - सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो. ये उपदेश नहीं - ये नाकामी के सबूत हैं. 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है, क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए, कहां न जाए. हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें. देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं.'

अखिलेश यादव बोले- चुनाव खत्म होते ही संकट याद आया

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव खत्म होते ही, संकट याद आ गया! दरअसल देश के लिए संकट सिर्फ एक है और उसका नाम है भाजपा. इतनी सारी पाबंदियां लगानी पड़ीं तो पंच ट्रिलियन डॉलर की जुमलाई अर्थव्यवस्था कैसे बनेगी? लगता है भाजपा सरकार के हाथ से लगाम पूरी तरह छूट गयी है. डॉलर आसमान छू रहा है और देश का रुपया पातालोन्मुखी हो गया है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: