पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

चीन की यात्रा पर जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्रालय ने बता दीं तारीखें

✍️ Admin 📅 11 May, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 64 views

इमेज स्रोत, Andrew Harnik/Getty Images ईरान से कई मुद्दों के बीच चल रही तनातनी के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर जाएंगे. चीन के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा करेंगे. यह लगभग नौ साल बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन यात्रा होगी. ट्रंप की यह यात्रा मार्च में होनी थी, लेकिन मध्य पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से टाल दी गई थी. डोनाल्ड ट्रंप इस यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात करेंगे. इस दौरान मध्य-पूर्व में चल रही तनातनी और होर्मुज़ स्ट्रेट के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची भी चीन के दौरे पर गए थे. गौरतलब है कि इससे पहले चीन ने कहा था कि होर्मुज़ स्ट्रेट दुनिया का बेहद अहम व्यापारिक मार्ग है और उसकी नाक़ाबंदी करना सही फ़ैसला नहीं है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट को माँ बनने पर ईरान ने बधाई दी है. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना भी साधा है. दरअसल, कैरोलाइन लेविट ने 7 मई को एक एक्स पोस्ट में इस बात की जानकारी दी कि उन्हें बेटी हुई है. इस पर अलग-अलग देशों के ईरानी दूतावासों ने प्रतिक्रिया दी. आर्मेनिया में ईरानी दूतावास ने उनके पोस्ट को रिशेयर करते हुए लिखा, "आपको बधाई. बच्चे मासूम और प्यारे होते हैं. वे 168 बच्चे, जिन्हें आपके बॉस (डोनाल्ड ट्रंप) ने मिनाब की स्कूल में मार दिया और आपने उसका समर्थन किया, वे भी बच्चे ही थे." आगे लिखा, "जब आप अपने बच्चे को चूमते हैं, तो उन बच्चों की माँ को याद कीजिए." दरअसल, अमेरिका और इसराइल की तरफ़ से इसी साल 28 फ़रवरी को ईरान पर हमला किया गया. ईरान का दावा है कि इस हमले में मिनाब शहर में एक स्कूल को भी निशाना बनाया गया, जिसमें 168 बच्चों की मौत हो गई. इमेज स्रोत, Mandel NGAN / AFP via Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को "पूरी तरह अस्वीकार्य" बताया है, जो युद्ध ख़त्म करने के मक़सद से भेजा गया था. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मैंने अभी ईरान के तथाकथित 'नुमाइंदों' का जवाब पढ़ा है. मुझे यह पसंद नहीं आया, यह पूरी तरह अस्वीकार्य है." ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज़ एजेंसी तस्नीम ने बताया कि ईरान ने पाकिस्तान के ज़रिए एक प्रस्ताव भेजा था. पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. प्रस्ताव में सभी मोर्चों पर तुरंत जंग रोकने, अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी ख़त्म करने और ईरान पर आगे कोई हमला न करने की गारंटी शामिल थी. इससे पहले, टेलीविज़न नेटवर्क अल जज़ीरा को ईरान के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि ईरान की ओर से भेजा गया प्रस्ताव वास्तविक और सकारात्मक है. गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच फ़िलहाल सीज़फ़ायर है, लेकिन युद्ध ख़त्म करने पर दोनों के बीच अभी तक सहमति नहीं बन पाई है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. सीएम की कुर्सी पर पहला दिन, क्या ये 5 बातें विजय की भविष्य की राजनीति तय करेंगी? पाकिस्तान की किस नई मिसाइल की ब्रह्मोस से की जा रही है तुलना 'मुझे थोड़ा समय दीजिए': विजय का पहला भाषण और पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया 'परजीवी' मुस्लिम औरतों के मस्जिद जाने को लेकर क्या कहता है इस्लाम और किसे दी गई क़ानूनी चुनौती योगी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल, किन 6 नए चेहरों को किया गया शामिल

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: