पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

बंगाल शपथ ग्रहण में PM मोदी ने माखनलाल सरकार के छुए पैर तो भावुक हुआ परिवार, बेटे का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

✍️ Admin 📅 09 May, 2026 ⏰ 04:02 PM 👁 120 views

Bengal Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बन गई है. यहां एक दिलचस्प नजारे ने सभी का ध्यान खींचा. इस नजारे के केंद्र में बीजेपी के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सहयोगी रहे माखनलाल सरकार के पैर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छुए, और उनको काफी देर तक गले लगाए रखा. इस नजारे ने वहां हर किसी का ध्यान खींचा. 

अब उनके परिवार ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसपर बेहद ही खुशी जाहिर की. प्रधानमंत्री ने इस दौरान उनका सम्मान भी किया था. परिवार के लोगों ने कहा कि यह सम्मान पार्टी के लिए उनके दशकों के समर्पण और बलिदानों को एक श्रद्धांजलि है. माखनलाल सरकार की बहू मीनू सरकार ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक दिन है. पार्टी के लिए मेरे ससुर के सालों के समर्पण के बाद पीएम ने उन्हें सम्मानित किया. इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है. यह बेहद ही खुशी का दिन है. मेरे ससुर ने दशकों तक सेवा की. मैंने उनके बलिदानों को देखा है. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: