Exclusive: अमेरिका-भारत को क्यों मानता है अपना Key Security Partner? पूर्व DRDO चीफ ने बताई खास वजह
Operation Sindoor First Anniversary: भारत में ऑपरेशन सिंदूर के 7 मई को एक साल हो गए हैं. ऐसे में भारत की मिसाइलों ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने में अहम भूमिका निभाई थी, उसकी चर्चा में दुनियाभर में हुई थी. ऐसे में एबीपी न्यूज के Exclusive Podcast (The Journey With Romana) में DRDO के पूर्व चीफ रहे डॉ सुधीर कुमार मिश्रा ने चर्चा की है. इस दौरान उनसे सुखोई-30, QUAD और इंडो पेसिफिक को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान जो अहम सवाल पूछा गया कि अमेरिका भारत को क्यों अपना Key Security Partner मानता है?
इस पर DRDO के पूर्व चीफ सुधीर मिश्रा ने कहा कि सुखोई -30 की रेंज ही काफी ज्यादा है. सुखोई 30 की रेंज की 3 हजार 400 किमी है. यानी कि आप 2 हजार किमी से लेकर तीन हजार तक के टारगेट पर हमला कर सकते हैं. अगर एयरक्राफ्ट को रिफ्यूल किया जाता है, हवा में तो यह रेंज 4 हजार के पार तक चली जाती है. इसके अलावा आने जाने में अगर रिफ्यूल किया जाता है, तो इसकी रेंज पांच हजार तक पहुंच सकती है. तो जब QUAD में अमेरिका ने कहा था कि भारत की जिम्मेदारी इंडो स्पेसिफिक ओशियन की है, तो आप प्रशांत महासागर तक जा सकते हो.
स्रोत: ABP Hindi