पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

केरल में कौन होगा नया CM? सामने आया नाम, मुकुल वासनिक के हाथ से विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी की फोटो वायरल

✍️ Admin 📅 08 May, 2026 ⏰ 10:23 AM 👁 35 views

केरल में कांग्रेस के पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक के हाथ से विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी की फोटो सामने आई है, जिसमें विधायकों ने कल (07 मई, 2026) बातचीत के बाद सीएम पद के लिए अपनी पसंद बताई थी. इस चिट्ठी में विधायकों के नाम के आगे, उनकी पसंद के सीएम फेस का नाम भी लिखा हुआ है. 

कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन और केसी वेणुगोपाल दो नाम बहुत आगे चल रहे थे. ऐसे में ये चिट्ठी सामने आई है. इसमें जो विधायक सतीशन के समर्थन का दावा कर रहे थे, उन्होंने भी केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया है. प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ भी सतीशन को समर्थन की बात कर रहे थे, लेकिन लिस्ट के मुताबिक उन्होंने भी KC को समर्थन दिया है, जिसके चलते आज उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है.

कांग्रेस विधायकों ने बताई अपनी पसंद

AICC के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ हुई आमने-सामने की बैठक में, कांग्रेस के 63 निर्वाचित विधायकों में से 47 ने - जिनमें KPCC अध्यक्ष सन्नी जोसेफ भी शामिल हैं - वेणुगोपाल का नाम केरल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित किया गया है. पार्टी आलाकमान इस सप्ताह के आखिर तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: