Suvendu Adhikari PA Murder: 'बर्बर हत्या, हम यहां के गुंडों को...', बंगाल चुनाव नतीजों के बाद PA चंद्रनाथ रथ की हत्या पर शुभेंदु अधिकारी का पहला रिएक्शन
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार (7 मई 2026) को इस घटना को दिल दहला देने वाला बताया और कहा कि यह हत्या पहले से पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने कई दिनों तक रेकी करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि हम यहां के गुंडों का सफाया कर देंगे.
घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके सहयोगी चंद्रनाथ रथ की बेरहमी से हत्या की गई है और इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. उन्होंने लोगों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील भी की. अधिकारी ने बताया कि राज्य के डीजीपी ने उन्हें भरोसा दिया है कि पुलिस इस मामले की पूरी जांच करेगी.
#WATCH | North 24 Parganas | On his PA, Chandra shot dead in Madhyamgram, BJP leader Suvendu Adhikari says, "This is a pre-planned murder, and this is what DGP said. A recce was done for 2-3 days and a murdered was fully planned. The police initiated investigation... We are… pic.twitter.com/XqcQR8Vz8D
— ANI (@ANI) May 6, 2026
स्रोत: ABP Hindi