पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

तमिलनाडु में सरकार गठन की कवायद तेज, क्या विजय की पार्टी TVK का समर्थन करेगी कांग्रेस?

✍️ Admin 📅 05 May, 2026 ⏰ 11:45 PM 👁 46 views

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने बहुमत के लिए कांग्रेस से संपर्क साधा है. सूत्रों के मुताबिक, विजय ने इस संबंध में राहुल गांधी को पत्र लिखकर समर्थन का अनुरोध किया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए TVK का समर्थन करेगी और सरकार में शामिल भी होने के आसार है. 240 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में थलापति विजय की पार्टी TVK को तमिलनाडु की जनता ने प्रचंड समर्थन दिया, जिससे उनकी पार्टी को 108 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. TVK चीफ विजय ने राहुल गांधी से क्या कहा? इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक अहम बैठक हुई. बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और तमिलनाडु के प्रभारी गिरीश चोडंकर भी मौजूद रहे. बैठक में पोस्ट-इलेक्शन स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई. विजय ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने सेक्युलर सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा है. उनका कहना है कि तमिलनाडु की जनता ने संविधान की रक्षा और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने के पक्ष में जनादेश दिया है. के. कामराज के आदर्शों से लेते हैं प्रेरणाः विजय कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि वह किसी भी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) या उसके प्रॉक्सी के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन नहीं करेगी. विजय ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि वे के. कामराज (K. Kamaraj) के आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं और उसी दिशा में जनहित की राजनीति करना चाहते हैं. फिलहाल, कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) को निर्देश दिया है कि राज्य के लोगों की भावनाओं और राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाए. यह भी पढे़ंः कैबिनेट बैठक में बोले पीएम मोदी, बंगाल में जीत का लंबे समय से था इंतजार, सत्ता के साथ आती है बड़ी जिम्मेदारी एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: