पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

West Bengal Result: ममता बनर्जी के लिए क्यों है बंगाल के इतिहास की ये सबसे बड़ी हार? CM ही नहीं ये 17 मंत्री भी नहीं बचा सके अपनी सीट!

✍️ Admin 📅 05 May, 2026 ⏰ 09:17 AM 👁 35 views

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है. सबसे बड़ा झटका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगा है, जो भवानीपुर सीट से विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ 15,501 वोटों से हार गई हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,801 वोट मिले. इससे पहले 2021 में भी ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी से करीब 1,500 वोटों से हार चुकी थीं. इस तरह यह लगातार दूसरी बार है जब उन्हें अपने पूर्व सहयोगी से हार का सामना करना पड़ा है.

यह नतीजा उस बड़ी लहर का हिस्सा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने पूरे राज्य में मजबूत प्रदर्शन किया है. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेता और मंत्री भी चुनाव हार गए. दमदम उत्तर से वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य करीब 16,000 वोटों से हार गईं. रासबिहारी से देबाशीष कुमार 21,000 वोटों से और दमदम से शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु 25,000 से ज्यादा वोटों से हार गए. हाबड़ा में ज्योतिप्रिय मल्लिक को 31,000 से अधिक वोटों से हार मिली. श्यामपुकुर से शशि पांजा और टॉलीगंज से अरूप बिस्वास भी अपनी सीट नहीं बचा सके.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: