Bengal Election Result 2026: कौन हैं वो 2 मुस्लिम नेता, जिन्होंने BJP की लहर में भी लहराया परचम, बंगाल में कांग्रेस को डूबने से बचाया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत हासिल की है. पिछले 15 साल से सत्ता में रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस इस बार काफी पीछे रह गई है. टीएमसी महज 80 सीटों पर ही जीत हासिल करने में कामयाब रही.
कांग्रेस की बात करें तो उसे इस बार दो सीटों पर जीत मिली है, जबकि पिछले चुनाव में पार्टी का खाता भी नहीं खुला था. फरक्का सीट से मोताब शेख ने जीत हासिल की. उन्होंने बीजेपी के सुनील चौधरी को 8 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. सुनील चौधरी को 54,857 वोट मिले, जबकि टीएमसी के अमिरुल इस्लाम 47,256 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे. रानीनगर सीट से कांग्रेस के जुल्फीकार अली ने जीत दर्ज की. उन्होंने टीएमसी के अब्दुल सौमिक हुसैन को 2701 वोटों से हराया. जुल्फीकार अली को 79,423 वोट मिले, जबकि सौमिक हुसैन को 76,722 वोट मिले. इस सीट पर सीपीआईएम के जमल हुसैन तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 48,587 वोट मिले.
स्रोत: ABP Hindi