पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

बैलेट बॉक्स खोलने के आरोप पर देर रात तक कोलकाता में भारी बवाल, स्ट्रॉन्ग रुम पहुंचीं CM ममता, EC की सफाई

✍️ Admin 📅 30 April, 2026 ⏰ 10:19 PM 👁 40 views

पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के सामने आने के पहले राजधानी कोलकाता में गुरुवार (30 अप्रैल, 2026) की रात हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बैलेट बॉक्स से टैम्परिंग करने का आरोप लगाया है. टीएमसी के इस आरोप के साथ ही तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई.

एक तरफ जहां तृणमूल कांग्रेस के नेता और समर्थक बीजेपी पर आरोप लगाते हुए विरोध में धरना देने के लिए सड़कों पर उतर आए तो वहीं दूसरी तरफ सीएम ममता बनर्जी कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर चली गई.

धरने पर बैठके टीएमसी समर्थक इस दौरान वे जय बांग्ला के नारे लगाते रहे. स्थिति को देखते हुए स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. वहीं, भाजपा के समर्थकों ने इस दौरान जय श्री राम के नारे लगाए. इस बीच चुनाव आयोग ने TMC की तरफ से लगाए गए आरोपों और स्ट्रॉन्ग रूम के साथ पोस्टल बैलेट से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया दी है.

बैलेट बॉक्स खोलने के आरोपों पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया

चुनाव आयोग ने कहा कि खुदीराम अनुशीलन केंद्र के परिसर में कुल सात AC स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं, जहां मतदान के बाद सभी इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीनों (EVM) को सुरक्षित रखा गया है. सभी स्ट्रॉन्ग रूम को कल बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को मतदान खत्म होने के बाद उम्मीदवारों, उनके चुनाव एजेंटों और जनरल ऑब्जर्वर की उपस्थिति में विधिवत बंद और सील किया गया.

इनमें आखिरी स्ट्रॉन्ग रूम को आज गुरुवार (30 अप्रैल) की सुबह करीब 5:15 बजे सील किया गया. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी स्ट्रॉन्ग रूम और उनमें रखी गई EVM मशीनें सीलबंद स्थिति में पूरी तरह सुरक्षित हैं.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: