पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Jahangir Khan Controversy: 'हम भी पुष्पा हैं, झुकेंगे नहीं, 200 परसेंट...', वोटर्स को धमकाने के आरोपों पर बोले TMC नेता जहांगीर खान

✍️ Admin 📅 30 April, 2026 ⏰ 02:21 PM 👁 37 views

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगा था. ऐसा दावा किया जा रहा था कि वे और उनके समर्थक दूसरे चरण के मतदान से पहले स्थानीय मतदाताओं को डरा रहे थे और उनके पहचान पत्र छीन रहे थे. इस मामले पर शिकायत मिलने पर चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात अजय पाल शर्मा, केंद्रीय बलों के साथ दक्षिण 24 परगना जिले के फालता विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के आवास पर पहुंचे थे. 

पूरे मामले पर जहांगीर खान का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हम भी पुष्पा है झुकेंगे नहीं. मैंने दिनभर दफ्तर में ही बैठकर पूरा अपना चुनाव मॉनिटर किया है. यही मेरी रणनीति थी. मैं 200 फीसदी श्योर हूं कि ये चुनाव मैं जीतूंगा. मैं मंत्री बनूंगा कि नहीं ये ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी हमारे नेता जानें. बीजेपी के लोग घपलेबाज है. वो लोग झूठ बोलते हैं कि EVM पर टेप लगाया था.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: