पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

‘सत्ता ने KCR को बदला, रेवंत सरकार जनविरोधी’, TRS अध्यक्ष के. कविता का तीखा हमला, तेलंगाना की जनता से किए ये वादे

✍️ Admin 📅 27 April, 2026 ⏰ 10:02 PM 👁 40 views

Telangana News: तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) से अलग होने के बाद कल्वकुंतला कविता ने अपनी नई पार्टी तेलंगाना राष्ट्र सेना (TRS) का गठन किया है. वहीं, पार्टी के गठन के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए TRS अध्यक्ष के. कविता ने सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को तेलंगाना की राजनीति पर जोरदार हमला बोला और अपनी नई पार्टी की दिशा स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि तेलंगाना के गठन के सालों बाद भी आम लोगों के सपने अधूरे हैं और अब बदलाव के लिए नई राजनीतिक शक्ति की जरूरत है.

के. कविता ने लोगों से किस बात के लिए मांगी माफी?

TRS अध्यक्ष के. कविता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्वीकार किया कि वह पहले सत्ता से जुड़े परिवार का हिस्सा रही हैं, लेकिन अब जनता के लिए नई शुरुआत करने का समय आ गया है.  उन्होंने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा, बल्कि सामाजिक तेलंगाना के सपने को पूरा करने के लिए दोबारा संघर्ष करना होगा.

कविता ने अपनी पार्टी के विजन को ‘अम्मा का शासन’ बताते हुए कहा कि उनकी राजनीति का केंद्र आम जनता होगी. उन्होंने कहा कि एक मां की तरह संवेदनशील शासन ही लोगों की समस्याओं को सही मायनों में समझ सकता है और उनका समाधान कर सकता है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: