पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

ट्रंप की डिनर पार्टी में गोली चलने के बाद हिरासत में लिया गया शख़्स कौन है?

✍️ Admin 📅 26 April, 2026 ⏰ 10:37 AM 👁 48 views

इमेज स्रोत, Yuri Gripas/Abaca/Bloomberg via Getty Images व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ डोनाल्ड ट्रंप के डिनर कार्यक्रम में फ़ायरिंग के बाद संदिग्ध शख़्स को हिरासत में ले लिया गया है. फ़ायरिंग की आवाज़ों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारी हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मियों ने घेर लिया और सुरक्षित कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल ले गए. इसके बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ट्रंप दो तस्वीरें भी साझा की, जिनमें एक बिना शर्ट वाला आदमी फ़र्श पर हाथ पीछे किए हुए दिख रहा है. इस शख़्स को 'संदिग्ध हमलावर' माना जा रहा है. ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि उन्होंने 'संदिग्ध हमलावर' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं. इस शख़्स को लेकर कुछ जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है, जबकि कुछ जानकारियां पुलिस के हवाले से सामने आई है. इमेज स्रोत, Luke Johnson/Getty Images अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय कोल टोमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफ़ोर्निया के टॉरेंस का है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अंतरिम चीफ़ जेफ़री कैरोल ने बताया कि वह संदिग्ध उसी होटल का मेहमान था जहाँ कार्यक्रम हो रहा था. जिस कमरे में वो ठहरा था, उसकी भी जांच हो रही है. जेफ़री कैरोल से पूछा गया, "संदिग्ध का मक़सद क्या था?" इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चला है. इमेज स्रोत, TruthSocial/@realDonaldTrump जेफ़री ने कहा, "गोली चलने का मतलब यह नहीं है कि सुरक्षा में कोई कमी थी. जिस चेकपॉइंट पर संदिग्ध पकड़ा गया, वह ख़ास वजह से लगाया गया था और उसने अपना काम किया." जेफ़री कैरोल ने बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे. उन्होंने कहा, "उसके पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाक़ू थे. संदिग्ध को गोली नहीं लगी और शुरुआती जांच से लगता है कि वह अकेला हमलावर था. अब जनता के लिए कोई ख़तरा नहीं है." इमेज स्रोत, Luke Johnson/Getty Images वॉशिंगटन डीसी की मेयर ने बताया कि संदिग्ध का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह पुलिस की हिरासत में है. अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने बताया कि संदिग्ध पर दो आरोप लगे हैं. हिंसक अपराध के दौरान हथियार का इस्तेमाल करने का और ख़तरनाक हथियार से फ़ेडरल अधिकारियों पर हमला करने का. उन्होंने कहा कि संदिग्ध को सोमवार को फ़ेडरल अदालत में पेश किया जाएगा. इमेज स्रोत, Celal Gunes/Anadolu via Getty Images मशहूर हस्तियों की कहानी पूरी तसल्ली और इत्मीनान से इरफ़ान के साथ. व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ आयोजित डिनर कार्यक्रम में फ़ायरिंग के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बयान दिया है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या पहले से कोई संकेत मिले थे, तो उन्होंने कहा, "कोई सूचना नहीं थी." उन्होंने कहा कि उन्हें हमले के पीछे की मंशा नहीं पता, लेकिन उन्होंने संदिग्ध के बारे में कहा कि वह "काफ़ी ख़तरनाक दिखता है." राष्ट्रपति ने कहा कि संदिग्ध क़रीब 50 गज़ की दूरी से दौड़ता हुआ आया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अपने हथियार निकाल लिए. ट्रंप ने कहा कि जिस संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, वह "बहुत बीमार इंसान" था. अधिकारियों ने कैलिफ़ोर्निया में संदिग्ध के अपार्टमेंट पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है. मीडिया से बात करने से ठीक पहले ट्रंप ने सीसीटीवी फ़ुटेज साझा किया जिसमें होटल के बॉलरूम में संदिग्ध व्यक्ति दौड़ता हुआ दिख रहा है. वह सिक्योरिटी चेक वाली मशीनों को पार करता है और उसी समय सुरक्षा एजेंट अपनी बंदूकें निकालते हैं. ट्रंप ने कहा, ''आज रात हमलावर बॉलरूम के क़रीब नहीं पहुंच सका, क्योंकि उसे पूरी तरह सील कर दिया गया था.'' इमेज स्रोत, Yuri Gripas/Abaca/Bloomberg via Getty Images हाल के वर्षों में ट्रंप पर दो बार जानलेवा हमले की कोशिश हो चुकी है. पुलिस ने अब तक आज रात (शनिवार) के हमलावर की मंशा नहीं बताई है. जब ट्रंप से पूछा गया कि आज की घटना जुलाई 2024 में पेनसिल्वेनिया के बटलर में हुई रैली से किस तरह अलग थी, जहां एक व्यक्ति ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की थी. ट्रंप ने कहा कि वह ऐसी घटनाओं को लेकर चिंतित नहीं रह सकते, लेकिन बटलर के मुक़ाबले आज रात सुरक्षा व्यवस्था कहीं बेहतर थी. इमेज स्रोत, Andrew Harnik/Getty Images बीबीसी के नॉर्थ अमेरिका संवाददाता गैरी ओ'डोनह्यू भी डिनर पार्टी के दौरान वहीं मौजूद थे. वो बताते हैं, "यह घटना रात के लगभग 8:35 बजे (अमेरिकी समय) की है. हम स्टेज से क़रीब 40 फ़ीट दूर बैठे थे. मुख्य दरवाज़े हमारे सामने थे, लगभग 100 फ़ीट की दूरी पर." उन्होंने बताया, "मैन डोर की दिशा से कुछ आवाज़ें सुनाई दीं. साफ़ नहीं था कि वो आवाज़ें क्या थीं, लेकिन वो धीमी धमाकेदार आवाज़ें थीं जो आमतौर पर ऑटोमैटिक फ़ायर जैसी लगती हैं." हमें नहीं पता कि वो सीक्रेट सर्विस से आ रही थीं या नहीं, लेकिन अब व्हाइट हाउस पूल से बताया जा रहा है कि हथियारबंद आदमी ने एंट्री गेट पर लगे मैग्नेटोमीटर से गुज़रने की कोशिश की और उसे सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा टीम ने पकड़ लिया. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़ रूम की ओर से प्रकाशित (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: