पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Women Reservation Bill: 'कांग्रेस ने महिलाओं का अधिकार छीनने का जश्न मनाया', प्रियंका गांधी के आरोपों पर भड़कीं स्मृति ईरानी

✍️ Admin 📅 18 April, 2026 ⏰ 11:35 PM 👁 59 views

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल गिरने के बाद अब राजनीति तेज हो गई है. यह मामला अब सिर्फ संसद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सड़कों तक पहुंच गया है. बिल पास नहीं हो पाने के बाद अलग-अलग राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि महिला आरक्षण को लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या के अंदर ही लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने इस बिल के गिरने को संविधान की जीत और विपक्ष की एकता की जीत बताया.

प्रियंका गांधी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन पर पलटवार किया. बीजेपी की ओर से रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर निशाना साधा. स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा व्यवहार किया जैसे उन्होंने कोई एहसान किया हो. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस बात का जश्न मनाया कि देश की महिलाओं का अधिकार उनसे छिन गया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस बीजेपी पर तंज कस रही है कि कोई मसीहा बनने की कोशिश कर रहा है, जबकि उनके समय में ट्रिपल तलाक जैसी समस्या बनी रही. उन्होंने विपक्ष के इस आरोप पर भी जवाब दिया कि चुनाव के बीच संसद सत्र क्यों चलाया गया. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ऐसे हालात रहे हैं, जैसे हिमाचल प्रदेश में चुनाव के दौरान सत्र चला था और वहां किसकी जीत हुई, यह सब जानते हैं.

 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: