पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम जल्द हो सकते हैं जारी, स्टूडेंट्स ऐसे देख पाएंगे रिज़ल्ट

✍️ Admin 📅 14 April, 2026 ⏰ 09:46 PM 👁 61 views

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा (सेशन 1) के परिणाम घोषित कर सकता है. हालांकि सीबीएसई ने अभी तक किसी आधिकारिक तारीख़ का ऐलान नहीं किया है. लेकिन डिजिलॉकर के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नतीजे जल्द ही जारी हो सकते हैं. बीते साल सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के रिज़ल्ट 13 मई को घोषित किए थे. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार सीबीएसई एक महीना पहले ही 10वीं कक्षा के रिज़ल्ट घोषित कर सकता है. इस साल 10वीं की परीक्षाएं 17 फ़रवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जिसमें देशभर से लगभग 25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें रिज़ल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी अपने अंक देख सकेंगे. इनमें आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in या cbse.gov.in जबकि अन्य माध्यम DigiLocker, UMANG ऐप, SMS और IVRS सेवा के ज़रिए भी 10वीं के नतीजे चेक किए जा सकते हैं इस साल सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई है. साल 2026 में करीब 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि साल 2025 में 23 लाख 71 हज़ार 939 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे. इनमें से 22लाख 21 हज़ार 636 पास हुए. पिछले साल का कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा था, जो 2024 की तुलना में 0.06% बेहतर था. सीबीएसई अब टू-एग्जाम पॉलिसी लागू कर रहा है. इसका लाभ उन स्टूडेंट्स को मिलेगा जो सेशन 1 के अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और अंकों में सुधार करना चाहते हैं या किसी कारणवश पहले सेशन की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे. यह सेशन 2 की परीक्षा पहले सत्र का परिणाम आने के बाद आयोजित की जाएगी, जिससे स्टूडेंट्स को अपना प्रदर्शन बेहतर करने का एक और अवसर मिलेगा. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: