पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

जम्मू-कश्मीर: ज़ोजिला में एवलांच से 7 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल

✍️ Admin 📅 28 March, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 57 views

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन (एवलांच) हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है और 5 घायल हुए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, हिमस्खलन शुक्रवार दोपहर में ज़ोजिला दर्रे पर ज़ीरो पॉइंट और मिनीमार्ग के बीच वाले हिस्से में हुआ. यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग है. इस दौरान कई गाड़ियां बर्फ़ के मलबे में फंस गईं. दरअसल ऊंचाई वाले इस रास्ते से गाड़ियां गुज़र रही थीं, तभी भारी मात्रा में बर्फ़ नीचे गिर गई और कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने इस घटना को दुखद बताते हुए शोक जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ की. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी घटना पर शोक जताते हुए कहा कि घायलों को मदद दी जा रही है. ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हमला किया, जिसमें कई अमेरिकी सैनिक घायल हो गए. बीबीसी के अमेरिकी मीडिया पार्टनर सीबीएस न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से कहा कि इस हमले में 10 सैनिक घायल हुए हैं. सूत्रों ने कहा कि, यह हमला मिसाइल और ड्रोन से हुआ था. दो अमेरिकी सैनिक 'बहुत गंभीर' रूप से घायल हुए हैं, जबकि आठ 'गंभीर' रूप से घायल हुए हैं. सेना की भाषा में इन दोनों का मतलब अलग-अलग होता है. वहीं, पिछले 24 घंटे में कुवैत में छह ड्रोन गिराए गए हैं. कुवैत नेशनल गार्ड ने एक्स पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. देश के पोर्ट्स अथॉरिटी के मुताबिक, "आज सुबह कुवैत के मुख्य कारोबारी बंदरगाह शुवैक़ पर हमला हुआ. इसमें सामान का नुक़सान हुआ, लेकिन कोई इंसानी जान नहीं गई." इस बीच, इसराइल की एंबुलेंस सेवा मगेन डेविड एडोम (एमडीए) ने बताया कि एक मिसाइल हमले में तेल अवीव में एक 52 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. एमडीए के प्रवक्ता ने बताया कि शहर के एक और जगह पर दो लोग घायल हुए हैं. टाइम्स ऑफ इसराइल की रिपोर्ट के मुताबिक़, मिसाइल में क्लस्टर बम वारहेड था, जिसके छोटे-छोटे बम (बॉम्बलेट्स) बड़े इलाक़े में फैल गए. इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार रात ईरान से छोड़ी गई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है और लोगों को 'सुरक्षित जगह' में रहने का निर्देश दिया है. इमेज स्रोत, Chip Somodevilla/Getty Images डोनाल्ड ट्रंप के ख़ास दूत स्टीव विटकॉफ़ ने कहा है कि अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान के साथ इस हफ़्ते मीटिंग होगी. मियामी में हुए एफ़ 11 प्रायोरिटी इवेंट में बोलते हुए मध्य पूर्व में ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ़ ने कहा, "अमेरिका ईरान से बात कर रहा है, हमें लगता है कि इस हफ़्ते मुलाक़ात होगी, हम इसके लिए पूरी तरह उम्मीद रखते हैं." उन्होंने जहाज़ों की आवाजाही पर भी कहा, "जहाज़ गुज़र रहे हैं, यह बहुत ही अच्छा संकेत है." उन्होंने आगे कहा, "ट्रंप शांति समझौता चाहते हैं और हमारे पास 15 बिंदुओं वाला समझौता है जो ईरान को भेज दिया गया था. हमें उनसे जवाब की उम्मीद है." इससे पहले अमेरिकी और इसराइली मीडिया ने दावा किया था कि अमेरिका ने युद्ध विराम समझौते के लिए ईरान को 15 सूत्रीय प्लान सौंपा था. हालांकि, इसके बाद ईरान के 'प्रेस टीवी' ने बताया था कि ईरान ने अपनी ओर से अमेरिका के सामने 5 शर्तें रखी हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - अमेरिकी साथ के बावजूद क्या खाड़ी देशों को है अपनी हिफ़ाज़त के लिए नई रणनीति की ज़रूरत? - बीबीसी की सर्वप्रिया सांगवान को फिर मिला 'रामनाथ गोयनका अवॉर्ड' - अमेरिका की नज़र ईरान के खार्ग द्वीप पर क्यों है? - क्रिकेट जगत अब इस 15 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को क्यों नज़रअंदाज नहीं कर सकता - होर्मुज़ नाकेबंदी से भारत की खाद आपूर्ति पर कितना असर? युद्ध लंबा चला तो क्या होगा?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: