पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेस के प्रवक्ता ने ईरान के साथ जंग के भविष्य पर ये कहा

✍️ Admin 📅 23 March, 2026 ⏰ 09:00 AM 👁 70 views

इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेस के प्रवक्ता ने कुछ देर पहले मीडिया को दिए एक बयान में ईरान और हिज़्बुल्लाह के साथ जंग के भविष्य के बारे में बयान दिया है. आईडीएफ़ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफ़ी डेफ़्रिन ने कहा कि ईरान और लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ अभी "कई हफ़्तों तक लड़ाई" जारी रहेगी. डेफ़्रिन के मुताबिक़, "हमें उम्मीद है कि ईरान और हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ अभी कुछ और हफ़्तों तक जंग जारी रहेगी." उन्होंने कहा, "हर गुज़रते दिन के साथ, हम इस आतंकी शासन को और ज़्यादा कमज़ोर कर रहे हैं. हम इस आतंकी शासन और उसके गुर्गों को इसराइल के लिए कोई ख़तरा पैदा करने की अनुमति नहीं देंगे." इमेज स्रोत, Saeed Qaq/Anadolu via Getty Images मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच कई खाड़ी देशों ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के बारे में सूचना दी. बहरीन के गृह मंत्रालय ने अभी-अभी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है, ''अलार्म सायरन को सक्रिय कर दिया गया है. लोगों से आग्रह है कि वे शांत रहें और नज़दीकी सुरक्षित स्थान पर पहुंचें.'' गृह मंत्रालय ने कहा है कि लोग आधिकारिक माध्यमों से मिलने वाली सूचना का पालन करें. वहीं संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने थोड़ी देर पहले कहा है कि देश के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ईरान की ओर से आ रही मिसाइल और ड्रोन के ख़तरों का जवाब दे रहे हैं. रक्षा मंत्रालय का दावा है कि जो आवाज़ें आ रही हैं वे मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने की वजह से आ रही हैं. जबकि कुवैत की सेना ने कुछ देर पहले बताया कि देश के एयर डिफेंस अभी दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहे हैं. आर्मी के जनरल स्टाफ ने बताया है कि धमाकों की जो आवाज़ें सुनाई दे रही हैं, वे एयर डिफेंस सिस्टम से दुश्मन के हमलों को रोकने की वजह से हैं. कुवैत आर्मी ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी किए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ोन पर बातचीत की है. डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता के मुताबिक़, "दोनों नेताओं ने मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. ख़ास तौर पर ग्लोबल शिपिंग को फिर से शुरू करने के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने की ज़रूरत पर बात की." "दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि दुनिया के ऊर्जा बाज़ार में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलना ज़रूरी है." प्रवक्ता ने बताया है कि दोनों नेता जल्द ही दोबारा बातचीत करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को एक नई डेडलाइन दी है. उन्होंने कहा था कि होर्मुज़ को पूरी तरह से खोलने के लिए 'ईरान के पास 48 घंटे हैं.' इस तरह से ट्रंप की डेडलाइन के मुताबिक़ अब ईरान के पास एक दिन का समय है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा था कि ईरान अगर बिना शर्त होर्मुज़ स्ट्रेट को नहीं खोलता है तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को पूरी तरह तबाह कर देगा. ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने भी बदले की कार्रवाई की चेतावनी दी है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. ईरान की मिसाइलों ने कैसे दिया इसराइली सुरक्षा को चकमा? शुरू हुई जांच ईरान जंग : तेल के अलावा रोज़मर्रा की ये चीजें हो जाएंगी महंगी? डिमोना: इसराइल का वो सीक्रेट 'न्यूक्लियर रिएक्टर' जिसे लेकर अमेरिका ने जताई थी चिंता पीएम मोदी का ईरान के राष्ट्रपति से बात करना किस बात का संकेत है?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: