पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'

✍️ Admin 📅 13 March, 2026 ⏰ 11:57 AM 👁 51 views

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का शुक्रवार (13 मार्च) को 5वां दिन है. सुबह 11 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई. लोकसभा की बैठक शुरू होते ही मिडिल ईस्ट में संघर्ष के कारण देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि हंगामा बढ़ने पर लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है. कांग्रेस के सांसद सुखदेव भगत ने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट में ट्रेड रूट में रुकावट के बीच ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंताओं पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की. राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि LPG की कथित कमी किसी पार्टी का मुद्दा नहीं है और केंद्र से जनता को भरोसे में लेने की अपील की. केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने यह भी दावा किया कि गुरुवार (12 मार्च) को लोकसभा में बोलते समय राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया गया था. बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समेत अन्य विपक्षी दल आज लोकसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं. सूत्रों के मुताबिक अलग-अलग विपक्षी पार्टियों के कई सांसदों ने पहले ही महाभियोग प्रस्ताव के समर्थन में हस्ताक्षर कर दिए हैं और उम्मीद है आज संसद में आधिकारिक नोटिस जमा करेंगे. लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से फिलहाल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब तक महाभियोग प्रस्ताव का कोई नोटिस नहीं दिया गया है.  निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम मोदी मेहनत कर रहे हैं कि नागरिकों को दिक्कत न हो लेकिन विपक्ष का एक ही काम है सिर्फ वेल में आकर चिल्लाना.  उन्होंने कहा कि देश का विपक्ष साथ रहकर आम जनता के बीच उम्मीद जताने की बात नहीं कर रहा बल्कि गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है. ये देश का दुर्भाग्य है. वित्त मंत्री ने विपक्ष के लिए बेशर्म शब्द का प्रयोग किया.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: