विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर क्या कहा?
इमेज स्रोत, Fatemeh Bahrami/Anadolu via Getty सऊदी अरब के अल-ख़र्ज में रविवार शाम एक रिहायशी इलाक़े में मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 लोग घायल हैं. घायलों में एक भारतीय भी शामिल हैं. इसकी जानकारी 'डायरेक्टरेट ऑफ़ सऊदी सिविल डिफ़ेंस' ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दी है. पोस्ट में कहा गया, "अल-ख़र्ज गवर्नरेट में एक रिहायशी इलाक़े में मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं." एक अन्य पोस्ट में सऊदी के अधिकारियों ने बताया, " दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हुई है और घायलों में शामिल 11 लोग बांग्लादेशी हैं, जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति भारतीय नागरिक है." वहीं, सऊदी में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है. भारतीय अधिकारियों ने इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है और किसी भी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है. भारतीय दूतावास ने कहा, "यह राहत की बात है कि अल-ख़र्ज में कल (रविवार) शाम हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है. " दूतावास ने यह भी कहा कि वह इस मामले को लेकर सऊदी के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है. भारतीय दूतावास के मुताबिक़, काउंसलर वाई. साबिर ने रविवार रात अल-ख़र्ज का दौरा किया और घायल हुए भारतीय नागरिक से मुलाक़ात की. घायल भारतीय नागरिक का इस समय अल-ख़र्ज के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इमेज स्रोत, AAMIR QURESHI/AFP via Getty भारतीय टीम के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम, सपोर्ट स्टाफ़ और फ़ैन्स को बधाई दी है. उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर भी बयान दिया है. धोनी ने ट्रॉफ़ी के साथ टीम इंडिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा, "अहमदाबाद में इतिहास रचा गया. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ़, और दुनियाभर में मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फ़ैन्स को बहुत-बहुत बधाई." उन्होंने कहा, "आप सबको खेलते हुए देखना बहुत खुशी की बात है." इसके आगे धोनी ने गौतम गंभीर की मुस्कुराहट पर कहा, "कोच साहब, आपके चेहरे पर मुस्कान बहुत अच्छी लग रही है. इंटेंसिटी के साथ मुस्कान एक किलर कॉम्बिनेशन है. बहुत खूब." पूर्व कप्तान ने तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ़ की है. उन्होंने कहा, "बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है. चैंपियन बॉलर." संबंधित कहानी: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया इमेज स्रोत, Punit PARANJPE / AFP via Getty टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उनके कोचिंग के तरीक़े और सोशल मीडिया पर बहस से जुड़े सवाल का जवाब दिया है. गौतम गंभीर से सवाल किया गया था कि 'जब टीम अच्छा नहीं करती, तो सोशल मीडिया पर बहुत बातें होती हैं. लेकिन पर्दे के पीछे खिलाड़ियों के साथ आपका जो प्रयास है, उन्हें हैंडल करने की जो व्यक्तिगत प्रक्रिया है, अगर आप इसे समझा पाओ कि आपकी तरफ़ से कितना एफ़र्ट डाला जाता है?' इस पर गौतम गंभीर ने कहा, "सबसे पहली बात तो ये है कि मेरी जवाबदेही किसी सोशल मीडिया की तरफ़ नहीं है. मेरी जवाबदेही सबसे ज़्यादा उन 30 लोगों की तरफ़ है, जो ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं... इसके अलावा मेरी जवाबदेही न पहले कभी थी, न आज है और न आगे रहेगी." उन्होंने कहा, "भले ही मैंने कोच के तौर पर दो आईसीसी ट्रॉफ़ी जीती हों, वह मैटर नहीं करती. आगे भी आने वाले समय में मुझे लगता है कि मेरे कोचिंग के कार्यकाल में वो 30 लोग सबसे ज़्यादा मैटर करते हैं, बाकी और कोई मैटर नहीं करता." भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. इससे पहले भारत ने 2024 और 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया - मोजतबा ख़ामेनेई कौन हैं जो बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर - मध्य पूर्व में जंग शुरू होने के बाद एक भारतीय की कैसे हुई मौत और वो कौन थे? - दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन दो समुदाय में झड़प, एक युवक की मौत - ग्राउंड रिपोर्ट
स्रोत: BBC Hindi