पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन का ख़िताब जीता तो बनाएंगे ये रिकॉर्ड

✍️ Admin 📅 08 March, 2026 ⏰ 02:42 PM 👁 55 views

भारत के लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप्स के फ़ाइनल में पहुंच गए हैं. रविवार 8 मार्च को उनका मुक़ाबला चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से होने जा रहा है. बर्मिंघम में शनिवार को सेमीफ़ाइनल मैच में 25 वर्षीय लक्ष्य सेन ने कनाडा के 21 वर्षीय विक्टर लाई को 21-16, 18-21, 21-15 से हराया था. जबकि दूसरे सेमीफ़ाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने थाईलैंड के कुनलावुत वितिसर्न को हराया था. लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फ़ाइनल में दूसरी बार पहुंचे हैं. साल 2022 में वो रनर अप रहे थे. वहीं लक्ष्य सेन के मेंटर और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने साल 1980 में ये ख़िताब जीता था और साल 1981 में वो रनर अप रहे थे. लक्ष्य सेन ने वरियता क्रम में पहले पायदान पर मौजूद चीन के शी यूकी को इस टूर्नामेंट के पहले राउंड के मुक़ाबले में हराया था. बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें साल 2024 में पेरिस ओलंपिक में भारतीय बैंडमिटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को कांस्य पदक के लिए हुए मैच में मलेशिया के ली ज़ी जिया ने हरा दिया था. अगर लक्ष्य सेन यह मुक़ाबला जीत जाते तो वो मेन्स सिंगल्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन जाते. लक्ष्य सेन ने बताया था कि मेडल के बहुत क़रीब पहुँच जाने के बाद मिली हार ने उनको हिला दिया था और इससे निकलने में उन्हें समय लग गया. इसी तरह साल 2023 के शुरुआती छह महीने उनके लिए अच्छे नहीं रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने फ़ॉर्म में वापसी की और कनाडा ओपन का सिंगल्स टाइटल जीता. साल 2023 भरोसा नहीं दिला पा रहा था लेकिन साल 2022 के उनके प्रदर्शन को देखें तो बड़ी उम्मीदें दिखाई देती हैं. मशहूर हस्तियों की कहानी पूरी तसल्ली और इत्मीनान से इरफ़ान के साथ. 2022 उनके करियर के लिए शानदार था. जनवरी में इंडियन ओपन में वर्ल्ड चैंपियन लो किन यू को हराकर अपना पहला सुपर-500 ख़िताब जीता. यूरोपियन सर्किट में भी प्रदर्शन अच्छा रहा. ऑल इंग्लैंड और जर्मन ओपन में उपविजेता रहे. थॉमस कप फ़ाइनल में वापसी का ज़बरदस्त प्रदर्शन किया. पहले मैच में इंडोनेशिया के एंथनी सिनीसुका गिनतिंग के ख़िलाफ़ 8-21 से पिछड़ रहे थे मगर फिर भी जीत दिला दी. मिक्स स्पर्धा में भारत के रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. बर्मिंघम में अपने पहले ही कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. लक्ष्य सेन अक्तूबर 2022 में पुरुष एकल में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें स्थान पर पहुंच गए. लेकिन साल 2022 के आख़िर से लक्ष्य सेन परेशानियों से घिरते चले गए. नाक के ऑपरेशन से लेकर केस-मुक़दमे में फँस गए. एक प्रतिद्वंद्वी बैडमिंटन अकादमी ने उन पर उम्र में घपले का आरोप लगाते हुए मुक़दमा दर्ज कर दिया था. हालाँकि अदालत से उन्हें राहत मिल गई. लक्ष्य सेन ने 2021 के विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था. लक्ष्य सेन का करियर शुरुआत में किसी एक्सप्रेस ट्रेन की तरह दौड़ा. उनके डीएनए में ही बैडमिंटन है. उनके पिता, डीके सेन, एक राष्ट्रीय कोच हैं, जबकि उनके भाई, चिराग सेन भी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. जब लक्ष्य 10 साल के भी नहीं थे तब कोच विमल कुमार को प्रभावित करने में कामयाब रहे थे. इस गंभीर युवा खिलाड़ी की जिस बात ने विमल और प्रकाश पदुकोण को प्रभावित किया, वह यह थी कि लक्ष्य उस समय भी जीत को बहुत गंभीरता से लेते थे. एक भी हार के बाद रोने लगते थे. प्रकाश पदुकोण अकादमी से इस युवा खिलाड़ी की बैडमिंटन यात्रा फास्ट ट्रैक पर आ गई. अगले 6 वर्षों में लक्ष्य सेन ने अंडर-13, अंडर-17 और अंडर-19 राष्ट्रीय टूर्नामेंट आसानी से जीते. आश्चर्य की बात यह थी कि जब उन्होंने अंडर-19 राष्ट्रीय पदक हासिल किया तब उनकी उम्र महज 15 वर्ष थी. लक्ष्य ने विश्व मंच पर जीत का पहला स्वाद 2014 में चखा जब वह स्विस जूनियर इंटरनेशनल में विजयी हुए. इस सफलता के बाद, उन्होंने जूनियर सर्किट में लगातार सुर्खियां बटोरना जारी रखा. उनका करियर ग्राफ़ फरवरी 2017 में अपने चरम पर पहुंच गया जब उन्होंने जूनियर विश्व नंबर 1 रैंकिंग हासिल की. वर्ष 2018 युवा शटलर के लिए ख़ास था जब उन्होंने जूनियर एशियाई ख़िताब और अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में युवा ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीता. महज 22 साल की उम्र में अपने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद, उन्हें काफी असफलताओं का सामना करना पड़ा, पीठ की चोट के कारण टोक्यो ओलंपिक से चूक गए और महामारी से प्रभावित बैडमिंटन कैलेंडर में सीमित अवसर मिले. लक्ष्य सेन के करियर के कुछ हिस्सों को दरकिनार करते हुए देखें तो उन्होंने बार-बार साबित किया है कि वह एक ताक़त हैं. लक्ष्य सेन की प्रतिभा से उम्मीद बनती है कि वह प्रकाश पदुकोण और पुलेला गोपीचंद के बाद भारत के अगले विश्व नंबर 1 हो सकते हैं. उनमें कई अनोखी खूबियाँ हैं. उनके पास एक अच्छी हिट है. वह अपनी प्रहार शक्ति से प्रतिद्वंद्वी को हैरान कर देते हैं. अल्मोड़ा के हिमालय के कठिन पहाड़ी इलाकों में पले-बढ़े रहने के कारण लक्ष्य शारीरिक रूप से बेहद सक्षम हैं. बिना थके कई घंटों तक लगातार अभ्यास कर सकते हैं. पिछले क़रीब एक दशक में विश्व मंच पर भारतीय बैडमिंटन की धमक देखी जा सकती है. हालाँकि, एशियाई खेलों के 72 साल के इतिहास में भारत के 155 स्वर्ण पदकों की कुल प्रभावशाली संख्या में बैडमिंटन का स्वर्ण पदक शामिल नहीं है. ना ही ओलंपिक में कोई ऐसा पुरुष खिलाड़ी हुआ है जिसने यह कारनामा कर दिखाया हो. देश उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जब भारतीय बैडमिंटन सितारे उस चमकती पीली धातु को हासिल करेंगे. पिछले एशियाई खेलों में, भारत ने बैडमिंटन में दो पदक जीते थे. पीवी सिंधु ने रजत और साइना नेहवाल ने कांस्य पदक जीता था. वहीं अगर ओलंपिक की बात करें तो टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने बिंग जियाओ का हराकर देश के लिए कांस्य पदक जीता था. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: