पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत के सामने 196 रन की चुनौती

✍️ Admin 📅 01 March, 2026 ⏰ 08:47 PM 👁 96 views

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. भारत के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 196 रन की चुनौती है. वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 195 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के लिए होल्डर ने 22 गेंद में 37 और पावेल ने 19 गेंद में 34 रन की नाबाद पारी खेली. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 36 रन खर्च कर दो विकेट लिए. हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला. टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत सधी हुई रही. लेकिन भारत के गेंदबाजों ने मिडिल ओवर्स में जोरदार वापसी की. लेकिन होल्डर और पावेल ने वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर्स में अच्छी पार्टनरशिप की. दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई. 17वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 14 रन स्कोर किए. 16वें ओवर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ 24 रन स्कोर किए. 15वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने शरफेन रदरफोर्ड का विकेट लिया. उन्होंने 9 गेंद पर 14 रन बनाए. बुमराह ने 12वें ओवर में कमाल किया है. इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने हेटमायर का विकेट लिया, जबकि 5वीं गेंद रॉस्टन चेज को आउट किया. हेटमायर ने 12 गेंद में 27 रन बनाए. वहीं चेज ने 25 गेंद में 40 रन की पारी खेली. इससे पहले भारत की ओर से की जा रही कसी हुई गेंदबाजी के बाद वेस्टइंडीज के ओपनर शे होप दबाव में आए. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड कर दिया. शे होप 33 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले भारत के पास एक विकेट लेने का मौका था, लेकिन 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर फील्डिंग कर रहे अभिषेक शर्मा ने रॉस्टन चेज का कैच छोड़ दिया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह 5वां ओवर डाल रहे थे. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव हुआ है. वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 में अकील हुसैन की वापसी हुई है और ब्रैंडन किंग बाहर हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा ये मैच एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है, क्योंकि इस मैच में जिस भी टीम को जीत मिलेगी वो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी. इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं. हालांकि इस मैच के नतीजे के बाद ही ये तय होगा कि सेमीफाइनल में किस टीम के खिलाफ कौन सी टीम खेलती हुई नजर आएगी. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: