पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

अमेरिका-ईरान बैठक में क्या हुआ, ईरानी विदेश मंत्री अराग़ची ने बताया

✍️ Admin 📅 27 February, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 49 views

इमेज स्रोत, Yousef Masoud/SOPA Images/LightRocket via Getty ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में प्रगति हुई है. अराग़ची ने एक्स पर पोस्ट किया, "इस बार अब तक की सबसे गहन बातचीत हुई. यह बातचीत इस आपसी समझ के साथ समाप्त हुई कि किसी भी समझौते के लिए ज़रूरी मुद्दों पर और अधिक विस्तार से बातचीत जारी रखेंगे. इनमें प्रतिबंधों की समाप्ति और परमाणु संबंधी क़दम शामिल हैं." इसके साथ ही ईरानी विदेश मंत्री ने यह बताया कि राजनीतिक बातचीत से इतर दोनों देशों की तकनीकी टीमें ऑस्ट्रिया के वियना में मिलेंगी. इसके अलावा अराग़ची ने मध्यस्थता के लिए ओमान का धन्यवाद किया. इमेज स्रोत, FAYEZ NURELDINE/AFP via Getty पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के प्रवक्ता मुशर्रफ़ ज़ैदी ने एक बयान जारी कर कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ान तालिबान की 27 सैन्य चौकियां नष्ट की हैं और नौ पर क़ब्ज़ा कर लिया गया है. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ान तालिबान के 80 से ज़्यादा टैंक, तोपें और बख़्तरबंद वाहन भी नष्ट किए हैं. मुशर्रफ़ ज़ैदी ने शुक्रवार तड़के 03:45 बजे तक का अपडेट दिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "आक्रामकता के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की तत्काल और प्रभावी प्रतिक्रिया जारी है." मुशर्रफ़ ज़ैदी ने यह भी कहा कि अब तक अफ़ग़ान तालिबान के 133 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 200 से अधिक घायल हैं. वहीं, तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने गुरुवार रात 19 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों और दो ठिकानों पर क़ब्ज़ा कर लिया. मंत्रालय के अनुसार, कुल 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना मुश्किल है. हालिया झड़पों के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे को भारी नुक़सान पहुंचाने का दावा कर रहे हैं. अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर कहा था कि उनकी ओर से कंधार और हेलमंद स्थित पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर 'जवाबी हमले' किए गए हैं. ज़बीहुल्लाह मुजाहिद के अकाउंट से एक्स पर की गई पोस्ट अब डिलीट कर दी गई है. बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, इससे पहले तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने पहले कहा था कि उसकी ओर से हमले आधी रात 12:00 बजे बंद कर दिए गए थे. अफ़ग़ान तालिबान की ओर से नए सिरे से हमलों की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है. संबंधित कहानी: पाकिस्तान ने अफ़ग़ान तालिबान के ख़िलाफ़ 'खुली जंग' का एलान किया भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुक़ाबले में ज़िम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया है. इसी के साथ भारतीय टीम सेमीफ़ाइनल की रेस में बनी हुई है. मैच के बाद भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आक्रामक बल्लेबाज़ी की रणनीति के बारे में बात की. उन्होंने कहा, "आख़िरी मैच के बाद एक टीम के तौर पर और गौतम गंभीर ने भी यही बात कही कि कोई भी सिचुएशन हो बस हमें यह याद रखना है कि हमने पिछले एक साल में कैसा क्रिकेट खेला है और न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका के साथ सिरीज़ में हम कैसे खेले हैं." तिलक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में आगे के मैचों में भी आक्रामक बल्लेबाज़ी पर ध्यान देगी. उन्होंने कहा, "हमने पिछले एक साल में जैसा क्रिकेट खेला है, उसी इंटेंट के साथ हम अगले मैच में जाएंगे और टूर्नामेंट के बाक़ी के मैचों में भी वैसा ही खेलेंगे. तिलक वर्मा ने कहा, "अगर विकेट अच्छा नहीं होगा तो हम एडजस्ट करेंगे. मैं यह नहीं कहूंगा कि हम 250 से ज़्यादा स्कोर करना चाहते हैं, लेकिन अगर टीम हमें अच्छे स्टार्ट की इजाज़त देती है तो हम बिल्कुल ऐसा करेंगे." तिलक वर्मा ने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ 16 गेंदों पर 44 रन की तूफ़ानी पारी खेली. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - पाकिस्तान ने अफ़ग़ान तालिबान के ख़िलाफ़ खुली जंग का एलान किया - ज़िम्बाब्वे को 72 रन से हराकर भारत सेमीफ़ाइनल की रेस में बरकरार - अमेरिका-ईरान वार्ता: टकराव के ख़तरे के बीच बड़ी बैठक, ट्रंप के पास क्या विकल्प? - एयर एम्बुलेंस क्रैश में मरने वाले डॉक्टर विकास के परिजनों को झारखंड और बिहार सरकार से क्या है शिकायत? - भारत के लिए क्यों अहम हैं नेपाल के चुनाव?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: