पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

डोनाल्ड ट्रंप ने जजों के सामने टैरिफ़ पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को 'निराशाजनक' और 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया

✍️ Admin 📅 25 February, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 50 views

इमेज स्रोत, Kenny Holston-Pool/Getty अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद (कांग्रेस) में संबोधन के दौरान 'बेहतरीन आर्थिक बदलावों' का श्रेय अपने टैरिफ़ को दिया. उन्होंने सदन में बैठे सुप्रीम कोर्ट के नौ में से चार जजों की ओर देखते हुए कोर्ट के हालिया फ़ैसले को "निराशाजनक" और "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ़ को रद्द कर दिया था. कोर्ट ने टैरिफ़ को 'अवैध' बताया था और कहा था कि टैरिफ़ लगाने का अधिकार अमेरिकी संसद के पास है. ट्रंप ने कहा कि कोर्ट के फ़ैसले के बावजूद टैरिफ़ "पूरी तरह स्वीकृत और परखे गए वैकल्पिक क़ानूनी प्रावधानों के तहत लागू रहेंगे". हालांकि, इसके लिए उन्हें कांग्रेस की मदद की ज़रूरत होगी. सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद ट्रंप की ओर से लागू किए गए 15 फ़ीसदी टैरिफ़ को अगर संसद मंज़ूरी नहीं देती है तो वह 150 दिनों में समाप्त हो जाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश 'फिर से वापसी कर रहा' है. उन्होंने अपने आर्थिक एजेंडे की भी जमकर तारीफ़ की है. इसके अलावा ट्रंप ने अमेरिका की सीमाओं को 'सबसे मज़बूत और सुरक्षित' कहा है. उन्होंने ये बातें अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस में अपने वार्षिक संबोधन 'स्टेट ऑफ़ द यूनियन' के दौरान कही. इमिग्रेशन ट्रंप के चुनाव अभियान का अहम मुद्दा था. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनके प्रशासन ने अवैध आव्रजन और सीमा पार से आने वाले फेंटानिल को रोकने में प्रगति की है. ट्रंप ने कहा, "चार साल तक लाखों अवैध प्रवासी हमारी सीमाओं से बिना रोक-टोक और बिना जांच के दाखिल हुए, अब हमारे पास अमेरिकी इतिहास की सबसे मजबूत और सबसे सुरक्षित सीमा है." ट्रंप ने दावा किया, "सीमा के पार से आने वाले घातक फेंटानिल की तस्करी में एक साल में रिकॉर्ड 56 प्रतिशत की कमी आई है." इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में महंगाई पिछले पांच सालों में सबसे निचले स्तर पर है. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर यह आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में "अमेरिका के इतिहास की सबसे ज़्यादा महंगाई रही." अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संसद यानी कांग्रेस में अपना वार्षिक 'स्टेट ऑफ़ द यूनियन' संबोधन दे रहे हैं. इस दौरान सदन में सांसदों की कई सीटें खाली दिखीं. विरोध कर रहे ज़्यादातर डेमोक्रेट सांसद सदन में मौजूद नहीं हैं. क़रीब 50 सांसदों की ओर से बहिष्कार की ख़बरें हैं. ट्रंप के संबोधन से पहले टेक्सस से डेमोक्रेटिक सांसद अल ग्रीन को संसद से बाहर ले जाया गया है. ट्रंप के सदन में एंट्री करने के समय से ही ग्रीन एक तख्ती पकड़े हुए थे. वह काले लोगों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर अपना विरोध जता रहे थे. यह विरोध उस नस्लवादी वीडियो के संदर्भ में था, जिसे ट्रंप ने साझा किया था. इस वीडियो में अमेरिका के पहले काले राष्ट्रपति बराक़ ओबामा को एक 'बंदर' के रूप में दिखाया गया था. ग्रीन को पिछले साल भी ट्रंप के भाषण में खलल डालने के कारण बाहर किया गया था. इमेज स्रोत, Eyal Warshavsky/SOPA Images/LightRocket via Getty इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता याएर लैपिड ने हिन्दी में सोशल मीडिया पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसराइल में स्वागत किया है. उन्होंने पीएम मोदी को इसराइल का 'सच्चा मित्र' बताया है. लैपिड ने मंगलवार देर रात एक्स पर लिखा, "सारा इसराइल कल (25 फ़रवरी) प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक है. वह इसराइल के सच्चे मित्र हैं. इसराइल और भारत के बीच का संबंध केवल एक रणनीतिक संबंध नहीं है, बल्कि राष्ट्रों के बीच गहरी मित्रता का बंधन है." प्रधानमंत्री मोदी आज यानी बुधवार, 25 फ़रवरी को इसराइल पहुंचेंगे. वह दो दिवसीय दौरे पर इसराइल जा रहे हैं. इमेज स्रोत, SARKAR / AFP via Getty टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुक़ाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया है. इंग्लैंड ने यह रोमांचक मुक़ाबला महज़ पांच गेंद रहते जीता. इसी के साथ इंग्लैंड की टीम इस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. इंग्लैंड ने सुपर-8 स्टेज में लगातार दो मैच जीत लिए हैं. इंग्लैंड की इस जीत में कप्तान हैरी ब्रूक की अहम भूमिका रही. ब्रूक ने महज़ 51 गेंदों पर 100 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत के क़रीब पहुंचाया. हालांकि, उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड ने अपने दो और विकेट गंवा दिए और मैच एक बार फिर फंसता नज़र आया. लेकिन, अंत में जीत इंग्लैंड के नाम रही. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफ़रीदी ने चार विकेट झटके. जबकि मोहम्मद नवाज़ और उस्मान तारिक़ के खाते में दो-दो विकेट आए. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी और इंग्लैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा था. पाकिस्तान के लिए ओपनर बल्लेबाज़ साहिबज़ादा फ़रहान ने सबसे अधिक 63 रन बनाए. उनके अलावा बाबर आज़म और फ़ख़र ज़मान ने 25-25 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से लिएम डॉसन ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके. वहीं जोफ़्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट लिए. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - इसराइल की घरेलू राजनीति के विवाद में घिरा पीएम मोदी का दौरा - क्रैश हुए रांची से दिल्ली जा रहे एयर एम्बुलेंस विमान में कौन लोग थे सवार? - टॉप माओवादी नेता देवजी समेत चार ने किया सरेंडर, बसवराजू की मौत के बाद थे चर्चा में - दिल्ली में अरुणाचल की युवतियों के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो की पूरी कहानी - कर्पूरी ठाकुर: जननायक कहे जाने वाले नेता जिन्होंने कभी पक्का मकान नहीं बनवाया

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: