पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

जसप्रीत बुमराह ने गेंद से दिखाया कमाल, लेकिन दक्षिण अफ़्रीका ने रखा 188 रन का लक्ष्य

✍️ Admin 📅 22 February, 2026 ⏰ 08:55 PM 👁 52 views

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य रखा है. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट 187 गंवाकर रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए मिलर ने 63 और ब्रेविस ने 45 रन की पारी खेली. इन दोनों की चौथे विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने चार ओवर में महज 15 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए. सुपर-8 के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया. उपकप्तान अक्षर पटेल को पिछले मैच के बाद इस मुकाबले में भी बाहर ही रहना पड़ा. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने प्लेइंग 11 में चार बदलाव किए. डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी की प्लेइंग 11 में वापसी हुई. ग्रुप स्टेज के दौरान भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने ही अपने सभी चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. भारतीय तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने शुरुआत में कसी हुई गेंदबाजी की. दक्षिण अफ्रीका के ओपनर्स के बल्ले से मैच की 10वीं गेंद पर पहली बाउंड्री निकली. पर अगली ही बॉल पर जसप्रीत बुमराह ने डी कॉक को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिला दी. अर्शदीप ने भी अगले ओवर में कमाल दिखाया और उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान मारक्रम का विकेट ले लिया. 2.4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 12 रन है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रिकलटन भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए. बुमराह ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम चार ओवर में 20 रन पर तीन विकेट गंवाकर दबाव में आती हुई दिखी. मशहूर हस्तियों की कहानी पूरी तसल्ली और इत्मीनान से इरफ़ान के साथ. लेकिन इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने डेविड मिलर के साथ मिलकर अफ्रीका की पारी को संभालने की कोशिश की और काउंटर अटैक शुरू कर दिया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 30 गेंद पर 50 रन की पार्टनरशिप पूरी हुई. ब्रेविस और मिलर की बदौलत 10 ओवर के दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 84 तक पहुंच गया. हालांकि 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिवम दुबे ने ब्रेविस का विकेट लिया. ब्रेविस ने 29 गेंद में 45 रन की पारी खेली. लेकिन मिलर डटे रहे और 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. ब्रेविस के आउट होने के बाद मिलर ने स्टब्स के साथ मिलकर अफ्रीका की पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन मैच में महंगे साबित हो रहे वरुण चक्रवर्ती ने ही भारत को मिलर का अहम विकेट दिलाया. मिलर ने 35 गेंद पर 63 रन की पारी खेली. मिलर की पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वरुण ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर मिलर का विकेट लिया. 152 के स्कोर पर अफ्रीका पांचवां विकेट गिरा. अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर यानसन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को फिर से दबाव में ला दिया. स्टब्स ने 24 गेंद में 44 रन की नाबाद पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 187 रन तक पहुंचा दिया. बुमराह के तीन विकेट के अलावा अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए. वहीं वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: