पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

भारत में महिला क्रिकेट को दर्शकों से मिल रही 'गुगली', राजीव शुक्ला ने ऐसा क्यों कहा

✍️ Admin 📅 17 February, 2026 ⏰ 07:09 AM 👁 43 views

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि लोग महिला क्रिकेट का समर्थन नहीं कर रहे हैं. राजीव शुक्ला सोमवार को दिल्ली में बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड 2025 की विजेता हैं. इस अवॉर्ड के लिए पांच दावेदार थे- क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, निशानेबाज़ सुरुचि सिंह और एथलीट ज्योति याराजी. बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें राजीव शुक्ला ने कहा, "हमारी दो महिला क्रिकेटर्स को अवॉर्ड देने के लिए बीबीसी का शुक्रिया. हमारी महिला क्रिकेट टीम बहुत अच्छा कर रही है. उन्होंने हाल ही में वर्ल्ड कप जीता, उस पर हर किसी को गर्व होना चाहिए. बीसीसीआई महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रही है." "महिला क्रिकेटर्स की सैलरी बढ़ाई गई है. उनके मैचों की संख्या में इजाफा हुआ है. पहले से ज्यादा मैच करवाए जा रहे हैं. पुरुष क्रिकेटर्स के बराबर ही उनके मैच हो रहे हैं." राजीव शुक्ला ने कहा, "लेकिन असली समस्या आप लोगों से है. आप लोग महिला क्रिकेट का समर्थन नहीं कर रहे हैं. मैदान पर दर्शक ही नहीं है. हाल ही में महिला प्रीमियर लीग हुई, कितने लोग उसके मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे? स्टेडियम पूरी तरह खाली थे. टीवी पर कोई रेटिंग नहीं आई. मेरी आपसे अपील है कि आप महिला क्रिकेट का साथ दें, तभी वो पुरुष क्रिकेट के बराबर पहुंच सकती हैं." मशहूर हस्तियों की कहानी पूरी तसल्ली और इत्मीनान से इरफ़ान के साथ. महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की शुरुआत साल 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर हुई थी. अभी तक डब्ल्यूपीएल के चार सीजन का आयोजन हो चुका है. इस टूर्नामेंट में पांच टीमें हिस्सा लेती हैं. हालांकि आईपीएल की तुलना में डब्ल्यूपीएल में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमों का बजट काफी कम हैं. डब्ल्यूपीएल में बीते साल खिलाड़ियों की बोली के लिए हर टीम के पास महज 15 करोड़ रुपये का बजट था. वहीं बीते साल आईपीएल में हर टीम के पास यह बजट तकरीबन 120 करोड़ रुपये का था. डब्ल्यूपीएल के टेलीकास्ट राइट्स जियो हॉटस्टार के पास हैं. जियो हॉटस्टार ने 2023 से 2027 तक डब्ल्यूपीएल के राइट्स को महज 951 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं बीसीसीआई को 2023 से 2027 तक आईपीएल के मीडिया राइट्स बेचने पर करीब 48 हजार करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. आईपीएल के पहले और तीसरे सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस रही है. वहीं दूसरा और चौथा सीजन आरसीबी ने जीता है. सोमवार को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड 2025 के अलावा बीबीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2025 , बीबीसी पैरा-स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2025 और बीबीसी लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड की भी घोषणा हुई. बीबीसी स्टार परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर 2025 हैं... बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: