पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

भारत में अचानक ठप पड़ गया एलन मस्क का सोशल प्लेटफॉर्म X, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में यूजर्स हुए परेशान

✍️ Admin 📅 16 February, 2026 ⏰ 08:07 PM 👁 82 views

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला-स्पेसएक्स के सीईओ का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X सोमवार (16 फरवरी, 2026) की शाम भारत में अचानक से ठप पड़ गया है. प्लेटफॉर्म की सेवाओं के अचानक ठप पड़ने से देशभर में X के यूजर्स के बीच टेंशन के माहौल बन गया. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई शहरों में यूजर्स को प्लेटफॉर्म की सेवाओं के इस्तेमाल में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मोबाइल ऐप के साथ वेबसाइट के ठीक से काम न करने की भी शिकायत की है. किन-किन शहरों में सामने आई परेशानी? आउटेज ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर पर मिली जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों से X को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गईं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में यूजर्स को प्लेटफॉर्म का अपडेटेड फीड लोड न होने, पोस्ट न खुलने और ऐप हैंग होने जैसी समस्याएं आईं. यूजर्स किन दिक्कतों का कर रहे सामना? यूजर रिपोर्ट्स में सामने आया कि कुछ लोगों को वेबसाइट खोलने में परेशानी हुई, वहीं, कई यूजर्स के लिए मोबाइल ऐप सही से काम नहीं कर रहे थे. जबकि कुछ मामलों में X प्लेटफॉर्म की टाइमलाइन अपडेट नहीं हो रही थी और नए पोस्ट लोड नहीं हो पा रहे थे. उल्लेखनीय है कि एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का इस्तेमाल भारत में बड़ी संख्या में लोग ब्रेकिंग न्यूज, ट्रैफिक अपडेट, लाइव इवेंट और रोजमर्रा की जानकारी के लिए करते हैं. ऐसे में प्लेटफॉर्म में दिक्कत आने से यूजर्स को रियल-टाइम अपडेट्स तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. मामले पर एक्स प्लेटफॉर्म की ओर से नहीं आया कोई बयान फिलहाल, भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सेवाओं को इस्तेमाल करने में यूजर्स को हो रही तकनीकी परेशानी को लेकर X की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. आम तौर पर ऐसी दिक्कतें कुछ समय में खुद ठीक हो जाती हैं. वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: