पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Union Budget Session: राहुल गांधी ने लोकसभा में ऐसा क्या कहा कि मच गया बवाल, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने खड़े होकर किया चैलेंज

✍️ Admin 📅 02 February, 2026 ⏰ 01:33 PM 👁 55 views

लोकसभा के बजट सत्र में 2 फरवरी 2026 को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए डोकलाम का जिक्र किया. राहुल के बयान से संसद में हंगामा हो गया. राहुल गांधी ने जैसे ही डोकलाम की बात करनी शुरू की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में इन बातों का जिक्र नहीं था. राहुल गांधी ने संसद में डोकलाम और चीन का जिक्र किया तो राजनाथ सिंह ने उनके बयान का विरोध शुरू कर दिया.

पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे की किताब पर बवाल

राहुल गांधी पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे की किताब में चीन और डोकलाम के बारे में लिखे बयान को बताना चाहते थे. लेकिन राजनाथ सिंह ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा कि राहुल गांधी जिस किताब की बातें कर रहे हैं, वह छप ही नहीं सकी थी. राहुल का रेफरेंस गलत है. इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को रोकते हुए कहा कि जो किताब प्रकाशित ही नहीं हुई, उस के बारे में संसद में बात नहीं की जा सकती है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए यह पुस्तक प्रकाशित हुई या नहीं. इसके बाद राजनाथ ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सदन को गुमराह करने की कोशिश न करें, यहां गैर जरूरी बातें ना करें.

राहुल के समर्थन में खड़े हुए अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने खड़े होकर राहुल के समर्थन में बयान दिया. उन्होंने लोकसभा स्पीकर से गुजारिश की है कि वह राहुल को किताब पर बोलने दें. चीन का मुद्दा संवेदनशील है. लेकिन तभी स्पीकर ने राहुल से कहा कि आप सदन की मर्यादा तोड़ रहे हैं.

राहुल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग किताब से डर रहे हैं. अगर इन्हें डर नहीं है तो मुझे किताब पढ़ने दें. इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन नियमों से चलता है. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: