पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

'जब दुनियाभर में इतनी...', बजट के बाद प्रियंका चतुर्वेदी की पहली प्रतिक्रिया, जानें पीएम मोदी का जिक्र कर क्या बोलीं

✍️ Admin 📅 01 February, 2026 ⏰ 02:12 PM 👁 57 views

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (1 फरवरी) को संसद में 2026-27 का बजट पेश किया. उनके इस बजट को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. टैरिफ, गिरते रुपये और इंपोर्ट को लेकर विपक्षी नेता सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट को लेकर उठाए सवालबजट के बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बजट को लेकर तमाम सवाल उठाए. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ये बजट बहुत निराश करने वाला रहा है, जब दुनियाभर में इतनी उथल-पुथल चल रही है. अमेरिकी टैरिफ के कारण इंपोर्ट करने वाले व्यापारी भारी हताशा में हैं.  पीएम मोदी का जिक्र कर क्या कहाउन्होंने आगे कहा कि रुपया लगातार गिरने से हमारे इंपोर्टर खासे परेशान हैं. ऐसे में इस बजट से काफी उम्मीदें थी कि उनके लिए सरकार कुछ करेगी. कोई घोषणा करेगी ताकि उन्हें राहत मिले पर ऐसा कुछ नहीं हुआ. शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो इतने रिफॉर्म की बात की थी, ऐसा कुछ भी इस बजट में नहीं दिखा. ये बजट तो बहुत निराश करने वाला है. शेयर मार्केट का भी बहुत बुरा हाल है.  'सरकार ने एआई पर ध्यान दिया है'प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि देश को दिशा दिखाने वाला बजट होना चाहिए था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. जब उनसे पूछा गया कि आप 10 में से इस बजट को कितने नंबर देंगी तो उन्होंने कहा कि 4 नंबर. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ने एआई पर ध्यान दिया है और रेयर मिनरल्स के लिए कॉरिडोर की बात की है, लेकिन वो सब कैसा होगा, ये नहीं बताया गया है.  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरल में सरकार ये कॉरिडोर बनाएगी. 'केरल का कहीं जिक्र नहीं हुआ', निर्मला सीतारमण के बजट भाषण पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: