पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- ईरान समझौता करना चाहता है

✍️ Admin 📅 31 January, 2026 ⏰ 09:02 AM 👁 53 views

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का सामना करने की बजाए समझौता करना चाहता है. शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने ट्रंप से खाड़ी में अमेरिकी मिलिट्री फ़ोर्स की तैनाती के बारे में पूछा. इस पर ट्रंप ने बिना कोई डिटेल दिए कहा, "मैं यह कह सकता हूं, वे समझौता करना चाहते हैं." जब उनसे ये पूछा गया कि क्या समझौते के लिए उन्होंने ईरान को कोई डेडलाइन दी है, तो ट्रंप बोले, "यह पक्के तौर पर सिर्फ़ उन्हें (ईरान को) ही पता है." ट्रंप ने कहा, "उम्मीद है हम एक समझौता करेंगे. अगर हम समझौता करते हैं, तो यह अच्छा होगा. अगर हम समझौता नहीं करते हैं, तो देखेंगे कि क्या होता है." ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची कह चुके हैं कि ईरान के मिसाइल और डिफ़ेंस सिस्टम पर "कभी" बातचीत नहीं होगी. अब्बास अराग़ची ने शुक्रवार को तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन और विदेश मंत्री हकान फ़िदान से मुलाक़ात की. तुर्की के विदेश मंत्री के साथ एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने कहा कि ईरान को समझौता करने में कोई हर्ज नहीं हैं, लेकिन समझौते धमकियों के दम पर नहीं होते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि ईरान निष्पक्ष और न्यायसंगत बातचीत के लिए तैयार है. अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को दोषी यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से जुड़ी लाखों नई फ़ाइलें जारी की हैं. शुक्रवार को 30 लाख पन्ने, एक लाख 80 हज़ार तस्वीरें और दो हज़ार वीडियो सार्वजनिक रूप से पोस्ट किए गए. इससे पहले बीते साल दिसंबर में हजारों पन्नों के दस्तावेज़ जारी किए गए थे. जेफ़री एपस्टीन की मौत हो चुकी है. नए डॉक्यूमेंट्स में जेफ़री एपस्टीन के जेल में बिताए समय के बारे में विवरण हैं. साथ ही, एपस्टीन की सहयोगी गिलेन मैक्सवेल पर जांच के रिकॉर्ड भी हैं. मैक्सवेल को नाबालिग़ लड़कियों की ट्रैफ़िकिंग में मदद करने का दोषी ठहराया गया था. इनमें एपस्टीन और हाई-प्रोफ़ाइल हस्तियों के बीच ईमेल भी शामिल हैं. जारी किए गए नए डॉक्यूमेंट्स में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ज़िक्र सैकड़ों बार किया गया है. हालांकि, ट्रंप ने एपस्टीन के यौन अपराधों के बारे में जानकारी होने से लगातार इनकार किया है. एपस्टीन के सर्वाइवरों ने भी ट्रंप पर किसी भी अपराध का आरोप नहीं लगाया है. नए डॉक्यूमेंट्स में ट्रंप पर लगे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा, "कुछ दस्तावेज़ों में राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ झूठे और सनसनीखेज दावे हैं जो 2020 के चुनाव से ठीक पहले एफ़बीआई को सौंपे गए थे." "साफ़ तौर पर, ये दावे बेबुनियाद और झूठे हैं, और अगर इनमें थोड़ी भी सच्चाई होती, तो निश्चित रूप से इनका इस्तेमाल राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ पहले ही किया जा चुका होता." नई फ़ाइलों में माइक्रोसॉफ़्ट के को-फ़ाउंडर बिल गेट्स पर भी सनसनीखेज आरोप लगे हैं. बिल गेट्स के एक प्रवक्ता ने इन आरोपों को "पूरी तरह से बेतुका और सरासर झूठा" बताया है. इमेज स्रोत, Kazi Salahuddin Razu/NurPhoto via Getty Images बांग्लादेश में चुनाव को लेकर अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है, जिसमें उनसे सतर्क रहने और भीड़ से बचने को कहा गया है. बांग्लादेश स्थित अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार, 30 जनवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया. इसमें कहा गया है, "बांग्लादेश में 12 फरवरी, 2026 को एक साथ संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह होंगे. चुनाव के दौरान, राजनीतिक हिंसा या चरमपंथी हमले हो सकते हैं, जिनमें रैलियों, पोलिंग स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा सकता है." "अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए, प्रदर्शनों से बचना चाहिए और किसी भी बड़ी भीड़ वाली जगह के आसपास सावधानी बरतनी चाहिए." बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुरभि गुप्ता अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगी. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - शेख़ हसीना और उनकी पार्टी के बिना बांग्लादेश में संसदीय चुनावों पर उठे ये सवाल - सुनेत्रा पवार को जानिए, जिन्हें महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाए जाने की है चर्चा - उत्तराखंड में कश्मीरी शॉल बेचने वाले युवकों की पिटाई का पूरा मामला क्या है?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: