पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर होटल बुलाया... युवक पर 19 साल की लड़की से रेप की कोशिश का आरोप

✍️ Admin 📅 27 January, 2026 ⏰ 05:17 PM 👁 49 views

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में 19 साल की लड़की के साथ सेक्शुअल असॉल्ट की घटना ने हंगामा मचा दिया है. इस घटना के आरोप में एक 22 साल के कॉलेज स्टूडेंट को गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी.

तिरुपति के एक ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली लड़की स्कूल छोड़ने के बाद सोशल मीडिया की आदी हो गई थी. 14 जनवरी को उसकी इंस्टाग्राम पर कडप्पा जिले के बडवेल इलाके में रहने वाले लड़के से बातचीत शुरू हुई. आरोपी लड़का एक कॉलेज में सेकंड ईयर का स्टूडेंट है. दोनों के बीच लगातार चैटिंग होती रही और 23 जनवरी की शाम को वह अकेले में मिले.

लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की

दावा किया जा रहा है कि कई घंटों तक बातचीत के बाद लड़के ने लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसे एक होटल के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया गया. घटना से घबराई लड़की वहां से भागकर सीधे अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई.

इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर फोरेंसिक सबूत जुटाए और होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज में देखा गया कि लड़की के भागने के बाद कुछ अन्य लड़के भी कमरे में दाखिल हुए, जिससे मामला और गंभीर हो गया.

पुलिस ने आरोपी लड़के को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए रुया अस्पताल भेजा और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया. जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए कई महिलाओं से संपर्क करता था और उनसे मिलने की कोशिश करता था. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: