पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'देश पर संकट आता है तो इन्हें खुशी मिलती है'
पीएम मोदी ने बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने PM-किसान योजना की 24वीं किस्त भी जारी की जो लगभग 19,000 करोड़ रुपये की है. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा, '' ये देश को मुश्किल में देखना चाहते हैं. जब देश पर संकट आता है तो इन्हें खुशी मिलती है. इसका ताजा उदाहरण, ईरान का तनाव है.''
उन्होंने आगे कहा, इसका ताजा उदाहरण, ईरान का तनाव है. भारत जब एकजुट होकर सामना करने में जुटा है तो अफवाह फैलाने में जुटे हैं. खाद नहीं मिलेगा, कहा गया. किसानों को डराया गया. बहनों को डरा दिया कि गैस नहीं मिलने वाला. इनका प्लान देश में अफरातफरी फैलाने का था. ताकि ये मोदी को बदनाम कर सकें. पीएम मोदी ने कहा कि वे अपनी आखिरी सांस तक लोगों की सेवा करते रहेंगे.
#WATCH | PM मोदी बोले- खेती को वैज्ञानिक आधार देने पर जोर, PM मोदी ने किया 'Soil Health Card' योजना का जिक्र @romanaisarkhan | https://t.co/SMm0dUypVm #ABPNews #PMModi #Gujarat #Banaskantha #PMKisanYojana #GujaratNews #KisanNews #SoilHealthCard #AgricultureNews https://t.co/ljtNsarEVf
— ABP News (@ABPNews) October 30, 2026
सभी लोग चारपाइयों पर बैठे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "देश के लोगों के लिए यह हैरानी की बात होगी कि यहां इस कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग 'चारपाइयों' पर बैठे हैं. बनासकांठा ने हमारे गांवों की परंपराओं को फिर से जीवित किया है. अगर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को इसके बारे में बताया जाता, तो वे इसे एक विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दे देते.''
कृषि का बजट 5 गुना बढ़ गया
पीएम मोदी मे कहा, ''आज यहां मातृ शक्ति के लिए, बच्चों, किसानों और पशु पालकों के लिए अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. देश के करोड़ों छोटे किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त भी पहुंची है..."
उन्होंने कहा, ''देश की परम्परा को बनासकांठा ने जीवित कर दिया है. हमारे किसान, हमारे अन्नदाता विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तम्भों में से एक हैं. हमारी सरकार ने किसानों को शशक्त करने के लिए प्राथमिकता दी है. 2013 की तुलना में आज कृषि बजट 5 गुना बढ़ गया है. पीएम सम्मान निधि करोड़ों किसानों के जीवन का हिस्सा बन गयी है.''
एमएसपी को लेकर दिया धोखा
उन्होंने कहा, ''बीते वर्षों में हमारी सरकार की नीतियों से किसानों पचास लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा किसानों को मिले हैं या उनकी बचत हुई है. पीएम सम्मान निधि सम्मान योजना : साढ़े चार लाख करोड़ रुपए सीधे छोटे किसानों के के खातों में पहुंचें हैं.''
पीएम मोदी ने कहा, ''आजादी के बाद कभी छोटे किसानों की जरूरतों को नहीं समझा गया. उन्हें कभी पूछा नहीं गया. जबकि देश में छोटे किसानों की संख्या 85 % है. इन किसानों की हमारी सरकार ने चिंता की है. पहले की सरकारें MSP को लेकर धोखा दे रही थी. हमारी सरकार ने MSP का वादा पूरा किया. MSP के जरिए 24 लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में गए हैं.''
स्रोत: ABP Hindi