पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल

✍️ Admin 📅 25 October, 2026 ⏰ 03:14 PM 👁 4 views

बीजेपी की आज बड़ी बैठक होने जा रही है. यह बैठक शाम 4 बजे बीजेपी मुख्यालय पर होगी. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. मीडिया और सोशल मीडिया सेल से जुड़े पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे. बैठक में SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष द्वारा बनाए जा रहे नैरेटिव को तोड़ने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. इस हाई लेवल मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल हो सकते हैं. इसकी अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और महासचिव सुनील बंसल करेंगे. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी इस बैठक में शामिल हो सकता है. यह ऐसे वक्त हो रही है, जब विपक्ष ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान पर रैली की योजना बनाई है.  सोशल मीडिया-TV चैनल बहस पर फोकस इस मीटिंग में व्यापक तौर पर सोशल मीडिया और टीवी चैनलों की बहस को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी. इससे विपक्ष के विरोध का आक्रमक जवाब दिया जा सके. इसके साथ ही एसआईआर को लेकर भी बैठक में चर्चा की उम्मीद है.  कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक की रैली इधर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन भी सरकार को सीईसी और एसआईआर के मुद्दे पर छोड़ने के मूड में नहीं है. 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर एक विशाल वोट बचाओ रैली और चलो दिल्ली मार्च के आयोजन की योजना है. एसआईआर में हुई गड़बड़ी को लेकर विपक्ष इस प्रदर्शन को करेगा. इसके लिए वोट चोरी का नैरेटिव विपक्ष की तरफ से तय किया गया है. साथ ही सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी विपक्ष ने की है.  लोगों को जुटाने ग्राउंड पर एक्टिव कांग्रेस नेतृत्व कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन यूपी, हरियाणा और दिल्ली के क्षेत्रीय प्रमुखों के साथ बैठकें कर रहा है. इसमें प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी शामिल हैं. करीबन 10 लाख लोगों को एकजुट करने की योजना पर कांग्रेस ग्राउंड पर अपनी बात पहुंचाने में लगा हुई है, ताकि रामलीला मैदान की रैली को सफल बनाया जा सके.  पवन कुमार गौड़ एबीपी न्यूज में विशेष संवाददाता हैं. BJP, RSS और सरकार से जुड़ी खबरें और संसद की कार्यवाही कवर करते हैं. 2022 के यूपी चुनाव में तकरीबन 8 हजार किलोमीटर की बाय रोड कवरेज किया. कोविड और हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन को प्रमुखता से कवर कर चुके हैं. 3 लोकसभा चुनाव कवर करने के साथ साथ यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर करने का अनुभव है. गौड़ के पास 15 सालों से ज्यादा का पत्रकारिता का अनुभव है. मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. पवन कुमार गौड़ ने रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है. संपर्क के लिए मेल करें- pavankg@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @brajwasipavan 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: