पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

दलेर मेहंदी विवाद में मीका सिंह ने किसके लिए कहा- माफ़ी मांगनी चाहिए

✍️ Admin 📅 22 October, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 34 views

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images सऊदी अरब के पूर्वी शहर दमाम स्थित किंग फ़हद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार शाम हमला हुआ. सऊदी अरब की सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक़, इस घटना में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए. इससे पहले बुधवार सुबह सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया था कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सीमा के पास स्थित शेबाह तेल क्षेत्र को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को रोक दिया था. इस घटना में फ़िलीपींस और नेपाल के एक-एक नागरिक की मौत हो गई. सऊदी अरब में हुए इन हमलों के पीछे किसका हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब यमन में हूती विद्रोहियों के साथ संघर्ष जारी है. इस बीच, अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब से सभी ग़ैर-ज़रूरी राजनयिक कर्मचारियों को वापस जाने का आदेश दिया है. जबकि रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी सऊदी अरब के ठिकानों पर हूती विद्रोहियों की ओर से और हमले किए जाने की आशंका जताई है. इमेज स्रोत, Prodip Guha/Getty Images पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद में उनके भाई और गायक मीका सिंह ने उत्तराखंड सरकार में मंत्री सुबोध उनियाल से माफ़ी की मांग की है. मीका सिंह ने कहा है कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं, उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए था. दरअसल, लाइव परफ़ॉर्मेंस के दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए उन्हें मंच पर ही टोक दिया था और शो रुकवा दिया था. इसके बाद मीका सिंह और अनुपम खेर समेत कुछ हस्तियों ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में अपने बयान जारी किए थे. मीका ने बुधवार शाम एक्स पर फिर लिखा, "बॉलीवुड से लेकर पंजाब तक के सभी गायकों, फैंस, दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों को आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मेरा पॉइंट सिंपल है, दलेर मेहंदी जी शराब नहीं पीते हैं और उन पर इस तरह के आरोप लगाना पूरी तरह से ग़लत है." उन्होंने लिखा, "आज अगर कोई टीचर स्कूल या कॉलेज में किसी बच्चे को डांटता है, तो भी बड़ा मुद्दा बन जाता है. फिर एक इतने बड़े कलाकार को मंच पर सबके सामने इस तरह डांटना और अपमानित करना कहां तक सही है?" मीका ने लिखा, "मेरा मानना ​​है कि माफ़ी मांगनी चाहिए. ज़िम्मेदार व्यक्ति को यह स्वीकार करना चाहिए कि दलेर मेहंदी जी के शराब पीने के आरोप ग़लत थे और उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया उसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए." गौरतलब है कि इससे पहले अनुपम खेर ने भी दलेर मेहंदी के लिए कहा था कि वो शराब नहीं पीते और उनकी तबीयत इन दिनों ख़राब रहती है. रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता बहाल करने की कूटनीतिक कोशिशों के बीच यूक्रेन की राजधानी किएव पर बुधवार रात एक बार फिर मिसाइल हमला हुआ. इस हमले में कई मकानों को नुकसान पहुंचा और छह लोग घायल हो गए. किएव के मेयर विताली क्लित्स्को ने इसकी जानकारी दी. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के काफ़ी क़रीब है. अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सेंट पीटर्सबर्ग में मुलाक़ात की. इससे एक दिन पहले विटकॉफ़ ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक की थी. ट्रंप ने बुधवार को रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि युद्ध समाप्त करने की दिशा में प्रगति हो रही है. उन्होंने कहा, “हाल ही में मेरी व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के साथ उनके युद्ध को समाप्त करने को लेकर बात हुई. मुझे लगता है कि हम इसके क़रीब पहुंच रहे हैं. शायद अब हम पहले से कहीं ज़्यादा क़रीब हैं.” हालांकि, शांति वार्ता बहाल करने की कोशिशों के बीच किएव पर हुआ ताज़ा हमला इस बात का संकेत है कि जंग समाप्त करने की राह अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. इमेज स्रोत, Guy Smallman/Getty Images फ़्रांस में विरोध प्रदर्शनों और कर्फ्यू के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पेरिस स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है. दूतावास ने फ़्रांस में रह रहे और वहां यात्रा करने की योजना बना रहे भारतीयों से सतर्क रहने, प्रदर्शन स्थलों से दूर रहने की अपील की है. एडवाइज़री में कहा गया है, "फ़्रांस में हाल के घटनाक्रमों और वहां के कुछ इलाक़ों में लगाए गए कर्फ्यू को देखते हुए, कृपया सतर्क रहें और पूरी सावधानी बरतें. ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां बड़ी भीड़ हो या जहां विरोध-प्रदर्शन चल रहे हों. साथ ही, फ़्रांस के स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों और सलाह का पालन करें." दूतावास ने कहा है कि फ़्रांस में किसी भी आपात स्थिति का सामना करने पर भारतीय नागरिक संबंधित भारतीय मिशन से संपर्क कर सकते हैं. भारतीय दूतावास, पेरिस- फोन: +33648340063, ईमेल: cons.paris@mea.gov.in कांसुलेट जनरल ऑफ़ इंडिया, मार्सिले- फोन: +33743162559, ईमेल: cgo.marseille@mea.gov.in इमेज स्रोत, Daniele Venturelli/Getty Images for The Red Sea International Film Festival बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने कोलकाता में दशहरा कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने बयान को लेकर माफ़ी मांगी है. रणबीर कपूर ने बुधवार शाम चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस मामले पर सफ़ाई दी. उन्होंने कहा कि दशहरा कार्यक्रम में बोलते समय उनसे ग़लती हो गई थी. दरअसल, रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह कहते नज़र आए थे, 'आख़िर में अंत सच्चाई-अच्छाई का ही होगा.' उनके इस बयान को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर ने अपनी बात स्पष्ट की और ग़लती के लिए माफ़ी मांगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका कहने का मतलब था, “बुराई चाहे कितनी भी ताक़तवर क्यों न हो, आख़िर में जीत अच्छाई और सच्चाई की ही होगी.” रणबीर ने कहा, "इससे मुझे 'रॉकस्टार' फ़िल्म में रहमान सर (ए.आर. रहमान) के साथ किए गए काम की याद आती है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फ़ाज़ मेरे. इसलिए, मैं इसके लिए सच में माफ़ी मांगता हूं." गौरतलब है कि अगले महीने रणबीर की नितेश तिवारी निर्देशित फ़िल्म रामायण आने वाले है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. एसबीआई डेटा लीक: क्या हुआ और खाताधारक अब क्या करें? सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा करने का आदेश अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जामनगर जाना क्या भारत की अहमियत बताता है? भरूच की 700 साल पुरानी जुमा मस्जिद की जगह क्या कभी जैन मंदिर था? कोर्ट पहुंचा विवाद टाइगर श्रॉफ़ पर हमलाः पुलिस ने अभियुक्तों को 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: