पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

टाइगर श्रॉफ़ पर हुए हमले को लेकर चश्मदीद ने क्या बताया

✍️ Admin 📅 19 October, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 38 views

अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हुए हमले को लेकर एक चश्मदीद ने बताया है कि गोली चलने के वक़्त टाइगर नीचे लेट गए थे. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, चश्मदीद सलमा शेख़ ने कहा कि पहले उन्हें लगा पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन इसके बाद ड्राइवर घायल अवस्था में नज़र आया. सलमा शेख ने कहा, "हर रविवार हम टाइगर श्रॉफ़ और अभिषेक का वीडियो बनाने के लिए अपनी तय जगह पर खड़े होते हैं, ताकि उसे अपने ब्लॉग पर डाल सकें. आज हम उनका वीडियो नहीं बना सके. जब हमने चार या पांच गोलियां चलने की आवाज़ सुनी, तो पहले हमें लगा कि दिवाली के लिए पटाखे चलाए जा रहे हैं. ड्राइवर घायल हालत में बाहर आया, तो हमें समझ आया कि क्या हुआ था." उन्होंने कहा, "मैं चिल्लाने और रोने लगी, क्योंकि हमारे साथ भी ऐसा हो सकता था, लेकिन ऊपर वाले ने हमें बचा लिया. ड्राइवर को चोटें आईं. एक गोली उसकी हथेली में जा लगी. गोली चलाने वाला लड़का बहुत कम उम्र का था. ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया." सलमा शेख़ ने यह भी दावा किया कि गोली चलने के वक़्त टाइगर नीचे लेट गए थे. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ़ से मुलाक़ात के बाद कहा कि दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा. इमेज स्रोत, Aaron Schwartz/Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच शांति वार्ता कराने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहते, जिससे रूस बातचीत से पीछे हट जाए. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "रूस को लेकर मेरा फ़ैसला बहुत स्पष्ट है. मैं रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को ख़त्म करने और शांति लाने के लिए बातचीत कर रहा हूं. मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता, जिससे रूस बेवजह बातचीत की मेज़ से दूर चला जाए." "रूस, ईरान की मदद करने के लिए बहुत कम काम कर रहा है, जबकि वह इससे कहीं ज़्यादा मदद कर सकता है. मैं चाहता हूं कि ऐसा ही बना रहे और मैं इसे ऐसा ही रखूंगा, जब तक कि कुछ मूर्ख लोग इसमें रुकावट न डालें." ट्रंप ने लिखा, "ज़ेलेंस्की रूस की डीज़ल रिफ़ाइनरियों को निशाना बना रहे हैं. उन्हें पता है कि इन हमलों से दुनिया के डीज़ल बाज़ार पर बुरा असर पड़ रहा है, जिसमें अमेरिका का बाज़ार भी शामिल है. किसान, पशुपालक और हर तरह के कारोबार करने वाले लोग इससे बहुत ज़्यादा परेशान हो रहे हैं. इसके बावजूद रूस दुनिया को कम क़ीमत पर लाखों बैरल डीज़ल भेज रहा है." "ज़ेलेंस्की को इसकी परवाह नहीं है. सच कहूं तो यूरोप उन्हें जो भारी रकम दे रहा है और पहले जो पैसा बाइडेन ने उन्हें दिया था, उसके बावजूद वह इस युद्ध को ख़त्म नहीं करना चाहते. शायद वह कभी इसे ख़त्म करना चाहते ही नहीं थे. दो साल पहले वह आज के मुक़ाबले कहीं बेहतर समझौता कर सकते थे." ट्रंप ने कहा, "उनका देश बर्बाद हो चुका है, उनके देश का एक बड़ा हिस्सा हाथ से निकल चुका है, उनके समुद्र और महासागर उनके हाथ से जा चुके हैं और उनके देश में पुरुषों की संख्या कम हो गई है. कई पुरुष घायल हैं या मारे जा चुके हैं. मैं चाहता हूं कि यह युद्ध ख़त्म हो!" गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूस पर लगे प्रतिबंध में छूट देने का एलान किया था, जिसके बाद यूक्रेन ने नाराज़गी ज़ाहिर की थी. शिवसेना-यूबीटी की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हुई गोलीबारी को लेकर क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. प्रियंका चतुर्वेदी ने अभिनेता सलमान खान, डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर हुए हमले का भी ज़िक्र किया है. प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को निशाना बनाने की कोशिश की, फिर रोहित शेट्टी का नंबर आया, इसी तरह पहले हमने बाबा सिद्दीकी को खो दिया और अब टाइगर श्रॉफ़ का मामला सामने आया है. ये सब मुंबई में हो रहा है, जिसे सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है. हे सरकार, आप कहां हैं?" वहीं, कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री आम लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहे हैं. दूसरी ओर, राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि टाइगर श्रॉफ़ पर हमला करने वाले दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा. अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर गोलीबारी की घटना के बाद एनसीपी नेता और बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान सिद्दीकी ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है. जीशान सिद्दीकी के पिता और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की साल 2024 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ज़ीशान सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें भी आए दिन धमकियां मिलती हैं और टाइगर पर हुई गोलीबारी के मामले में सरकार को जवाब देना चाहिए. ज़ीशान ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुंबई जैसे शहर में, जो सपनों का शहर कहलाता है, वहां ऐसी घटना होती है. 2026 के माहौल में ऐसा हो रहा है. 2024 में मेरे पिता के साथ भी ऐसा हुआ था, उनकी हत्या हुई थी. हम अभी भी न्याय की मांग कर रहे हैं और हम न्याय की अपेक्षा करते भी हैं. मगर ऐसा नहीं होना चाहिए था. सरकार को जवाब देना ज़रूरी है." उन्होंने कहा, "मैं विधायक हूं और मुझे आए दिन धमकियां मिलती हैं, तो मुझे लगता है कि आम जनता कैसे ही अपने आप को सुरक्षित रख पाएगी. अभिनेताओं और नेताओं के साथ यदि ऐसा हो रहा है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है." गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ़ से मुलाक़ात की और कहा कि दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा. अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार देर रात उनसे मुलाक़ात की है. एकनाथ शिंदे ने इसे गंभीर घटना बताते हुए कहा कि राज्य सरकार टाइगर श्रॉफ़ के साथ खड़ी है. एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा, "टाइगर श्रॉफ़ पर गोलीबारी होना एक गंभीर घटना है. वो इस हमले में बाल-बाल बचे हैं. पांच राउंड फ़ायरिंग हुई, लेकिन ग़नीमत रही कि वे सुरक्षित बच गए. उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं, और यह घटना निंदनीय है. मैंने अभिनेता से मुलाक़ात की, उनसे बातचीत हुई. उनके बाएं हाथ पर गन पाउडर और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं." उन्होंने बताया, "टाइगर और उनकी मां दोनों ही काफ़ी सदमे में हैं. मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार और मुंबई पुलिस उनके साथ है. किसी भी तरह की धमकी या दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 90 के दशक में इस तरह की गैंगवार काफ़ी आम थीं, लेकिन मुंबई पुलिस ने 1995 में इनका ख़ात्मा कर दिया था. गोली का जवाब गोली से दिया, तब यह गैंगवार ख़त्म हुआ." शिंदे ने कहा, "लोगों को डराने-धमकाने की ऐसी कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. जैसे को तैसा जवाब मिलेगा. हम इस गुंडागर्दी को पूरी तरह ख़त्म कर देंगे." इस घटना को लेकर विपक्षी पार्टियों ने राज्य की क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री आम लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहे हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर मुंबई के जुहू में फ़ायरिंग, पुलिस ने क्या बताया 'माथे पर किस' और 'आफ़्टर पार्टी' के ऑफ़र, किराये पर गरबा पार्टनर का सच क्या है? मायावती ने दिखाई ताक़त, 2027 के चुनाव में दलित किस ओर? नेहा सिंह राठौर बोलीं- चैनल के जिस कार्यक्रम में गई थी उसी की फोटो फ़ेक न्यूज़ में इस्तेमाल हुई चीन और एआई से दुनिया के बड़ी वित्तीय ताक़तें चिंतित, सामने आई ये वजह

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: