पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

राम जन्मभूमि सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान अमित कुमार यादव की एकाएक मौत हड़कंप

✍️ Admin 📅 27 September, 2026 ⏰ 09:43 PM 👁 74 views



अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान 30 वर्षीय अमित कुमार यादव की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

अमित कुमार यादव मूल रूप से तारुन थाना क्षेत्र के यादवपुर ग्राम पंचायत के मुगीसपुर गांव के निवासी थे। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और वर्तमान में श्री रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) में तैनात थे। उनकी मूल पोस्टिंग गोंडा जनपद में बताई गई है।

परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात ड्यूटी पूरी करने के बाद अमित ने खाना खाया और आराम करने चले गए। सुबह साथी जवानों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस उनका शव पैतृक गांव मुगीसपुर लेकर पहुंची। शव पहुंचने के बाद परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

स्थानीय लोगों के अनुसार अमित का करीब 2020-21 में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ था। लगभग चार वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। परिवार में माता-पिता छोटा भाई अनूप यादव और एक छोटी बहन हैं। पिता अर्जुन प्रसाद यादव खेती-किसानी करते हैं।

अमित की अचानक मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने उन्हें मिलनसार स्वभाव का बताया। पुलिस की ओर से मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

📤 शेयर करें: