मुस्लिम बहुल इलाके में महिलाओं के लिए जिम खोला, शबाना के लिए ये कितना मुश्किल था?
तमिलनाडु के कोयंबटूर में मुस्लिम महिलाओं के लिए एक जिम बना है. शबाना जो ये जिम चलाती हैं, वो यहां ट्रेनर भी हैं. शबाना कहती हैं कि वह शुरुआत में वज़न कम करने के लिए जिम गई थीं और अब उन्होंने अपने जैसी दूसरी महिलाओं को शारीरिक तौर पर बेहतर बनाने के लिए यह जिम शुरू किया है. देखिए कैसे सामाजिक चुनौतियों को धता बता कर उन्होंने अपना सपना पूरा किया. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
स्रोत: BBC Hindi