पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

पाकिस्तान के गृह मंत्री आज पहुंचेंगे तेहरान, ईरान ने उनके बारे में क्या कहा

✍️ Admin 📅 20 September, 2026 ⏰ 09:04 AM 👁 73 views

इमेज स्रोत, Sajjad HUSSAIN / AFP via Getty Images ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने बताया है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी रविवार को तेहरान पहुंचेंगे. बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और पहले हुए समझौतों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. मोहसिन नक़वी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत दोबारा शुरू करने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं. हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच मतभेद बढ़े हैं और क्षेत्र में तनाव भी बढ़ा हुआ है. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेज़ाई ने अल जज़ीरा से कहा कि ईरान ने क़तर और पाकिस्तान के मध्यस्थों के ज़रिए अमेरिका को बातचीत के लिए अपनी शर्तों से अवगत करा दिया है. उन्होंने कहा कि अब ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाब का इंतज़ार कर रहा है. इमेज स्रोत, Mandel NGAN / AFP via Getty Images मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच कई अमेरिकी दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षा चेतावनी जारी की है. दूतावासों ने नागरिकों से सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही, क्षेत्र में उड़ानें रद्द होने की आशंका भी जताई गई है. बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, कई देशों में स्थित अमेरिकी दूतावासों की ओर से यह चेतावनी कुछ घंटे पहले जारी की गई. इसमें अमेरिकी नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बग़दाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने विशेष रूप से हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच हालिया संघर्ष का उल्लेख किया. दूतावास ने हवाई अड्डों पर हुए हमलों का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है. वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग ने भी अलग से चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक़, यमन में सऊदी अरब और हूतियों के बीच संघर्ष के और बढ़ने की आशंका है. इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images देश के गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव के नतीज़ों को 'राष्ट्र विरोधी ताक़तों के लिए स्पष्ट संदेश' बताया. अमित शाह ने लिखा कि देश का युवा आज राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ मज़बूती से खड़ा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "दिल्ली विश्वविद्यालय केवल एक यूनिवर्सिटी नहीं, यहां देश के हर कोने से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं. यहां का जनादेश पूरे भारत के युवाओं के मन का प्रतिबिंब होता है." शाह ने लिखा "आज एबीवीपी को मिली शानदार जीत उन राष्ट्र विरोधी ताक़तों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो युवा शक्ति को राष्ट्र विरोधी एजेंडे की प्रयोगशाला बनाना चाहते हैं. देश का युवा आज राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ मज़बूती से खड़ा है और यही इस जनादेश का सबसे बड़ा संदेश है." गौरतलब है कि डीयू के चुनाव में चार में से तीन प्रमुख पदों पर बीजेपी से जुड़े स्टूडेंट संगठन एबीवीपी ने जीत दर्ज की है. जबकि एक पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा है. कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई को कोई सीट नहीं मिल पाई. संबंधित स्टोरी: डीयू छात्रसंघ चुनावः दीपांशु शौकीन कौन हैं, जिन्होंने नंगे पैर तय किया जीत का सफ़र इमेज स्रोत, Sanjeev Verma/Hindustan Times via Getty Images दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव के नतीजों में चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी विजयी रही है. इसको लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास की प्रतिक्रिया आई है. सौरव दास का कहना है कि स्टूडेंट्स में मौजूदा सरकार के प्रति रोष है लेकिन वो बंटे हुए हैं. सौरव दास ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव के नतीजों से दो बातें सामने आती हैं. पहली बात, ज़्यादातर छात्र मौजूदा सरकार के ख़िलाफ़ हैं, लेकिन वे बंटे हुए हैं और इसी वजह से मौजूदा सरकार को फ़ायदा होता है. लेकिन यह एक उम्मीद की बात है. जो लोग पदों पर बैठे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि वे राजा या रानी नहीं हैं. ज़्यादातर लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया है." "दूसरी बात, सीजेपी को परेशान करने पर ध्यान देने के बजाय, कांग्रेस और उसके संगठन से जुड़े लोगों के लिए बेहतर होगा कि वे अपने कामकाज को ठीक करें. यह कामकाज ठीक करने की कोशिश पिछले 12 साल से चल रही है और लोग अब धैर्य खो रहे हैं, ठीक उसी तरह जैसे एनएसयूआई के उस बाग़ी उम्मीदवार ने, जिसे टिकट नहीं मिला और उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की है." उन्होंने लिखा, "वामपंथी एकता में कुछ लोग विचारधारा पर बहुत ध्यान दे रहे हैं. उन्हें जागना चाहिए और हक़ीक़त समझनी चाहिए, कोई भी उनसे वैलिडेशन लेने नहीं आ रहा है. अगर यही विपक्ष की एकता है, तो मुझे डर है कि वे आगे भी विपक्ष में ही बने रहेंगे." दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 के विजेताओं की सूची इस प्रकार है- उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) संयुक्त सचिव: लक्ष्यराज चौधरी (एबीवीपी) संबंधित स्टोरी: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, जेन ज़ी पर क्यों छिड़ी बहस बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक करें. दीपांशु शौकीन कौन हैं, जिन्होंने नंगे पैर चुनाव प्रचार कर तय किया डूसू में जीत का सफ़र 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने लगाया आरोप- देश पर सिस्टम का क़ब्ज़ा दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, जेन ज़ी पर क्यों छिड़ी बहस छह महीने के बच्चे पर पिटबुल का हमला, ख़तरनाक नस्लों पर क्या हैं भारत के नियम? 'चार्ल्स को ऐसा लगा कि लॉटरी जीत ली हो', प्रिंसेस डायना की मौत को लेकर उनके भाई ने बीबीसी से कहा

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: