पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Dead body

खाड़ी में मिला सूरत से लापता बटौरा लोहांगी के युवक का शव परिजनों में कोहराम

✍️ Admin 📅 23 July, 2026 ⏰ 10:00 PM 👁 205 views


बालपुर गोण्डा। ग्राम बटौरा लोहाँगी निवासी रमेश तिवारी पिछले दो दिनों से सूरत से लापता थे। उनका शव सूरत की एक खाड़ी से बरामद हुआ है।

रमेश तिवारी सूरत के पटेल नगर मंदिर के पास गली नंबर 3 मकान नंबर 103 रूम नंबर 2 में रहते थे और टेक्सटाइल मार्केट में कार्यरत थे। परिजनों के मुताबिक वह घर से निकलते समय अपना मोबाइल फोन कमरे पर ही छोड़ गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी और परिवार के साथ-साथ गांव के युवक भी उनकी तलाश में जुटे हुए थे।
इसी बीच गोदादरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने सूरत की खाड़ी से एक शव बरामद किया जिसकी पहचान रमेश तिवारी के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

📤 शेयर करें: