पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Dead body

अधेड़ का शव कुंए में उतराता हुआ दिखाई पड़ने से मचा हड़कंप

✍️ Admin 📅 04 December, 2025 ⏰ 07:13 AM 👁 103 views
करनैलगंज गोंडा। करनैलगंज थानाक्षेत्र के कस्बा स्थित एक कुएं में  शव उतराता हुआ दिखने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामला करनैलगंज कस्बा स्थित सरयू बालिका विद्यालय के पास का है, जहां विद्यालय के पास स्थित एक कुएं में लोगों को शव  उतराता हुआ दिखाई पड़ा। इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय चौधरी पुत्र मोहर्रम अली निवासी बमपुलुस कस्बा करनैलगंज के रूप में हुई।
📤 शेयर करें: