पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Dead body

सात दिन से लापता युवक का टेढ़ी नदी में शव मिलने से हड़कंप कोहराम

✍️ Admin 📅 26 February, 2026 ⏰ 12:50 PM 👁 98 views

गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर टेढ़ी नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप  मच गया।
सूचना के मुताबिक बसभरिया गांव निवासी 45 वर्षीय संजय पुत्र किशोरी करीब सात दिन पहले घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक वह बाजार के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ था।
बृहस्पतिवार  सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने रामापुर नदी में एक शव को पानी में उतराता हुआ देखा। शव दिखाई देने पर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कौड़ियां पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
शव की पहचान संजय के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पानी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

📤 शेयर करें: