पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Course

एलबीएस कालेज में बीकॉम बीएफएसआई एईडीपी पाठ्यक्रम प्रारम्भ

✍️ Admin 📅 06 August, 2026 ⏰ 06:03 PM 👁 54 views


गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 से रोजगारोन्मुख बी.कॉम. (बीएफएसआई) – एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) प्रारम्भ किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम के संचालन हेतु माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर द्वारा महाविद्यालय को औपचारिक अनुमति प्रदान कर दी गई है।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण (Apprenticeship) उपलब्ध कराएगा। इससे बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं एवं बीमा (BFSI) क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे तथा वे अध्ययन के दौरान ही व्यावसायिक दक्षता अर्जित कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण प्रताप सिंह को नोडल समन्वयक (Nodal/Course Coordinator) नामित किया गया है। डॉ. सिंह विश्वविद्यालय, उद्योगों एवं संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण, इंटर्नशिप तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करेंगे।
नोडल-समन्यवक डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि यह पाठ्यक्रम क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर इस अभिनव पाठ्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया।

📤 शेयर करें: