पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Complaint

झोलाछाप चिकित्सकों पर कसा जायेगा शिकंजा शिकायत हेतु कंट्रोल रूम में करें शिकायत

✍️ Admin 📅 20 August, 2026 ⏰ 05:22 PM 👁 183 views





गोण्डा 20 अगस्त 2026*  -  जनपद में सांप काटने, कुत्ता काटने तथा झोलाछाप चिकित्सकों से संबंधित शिकायतों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार आमजन इन मामलों से संबंधित किसी भी शिकायत को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोण्डा के कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए 05262-227855 एवं 7398999705 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इन नंबरों पर कॉल कर संबंधित समस्या अथवा शिकायत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि सांप या कुत्ता काटने की घटना तथा झोलाछाप चिकित्सकों से संबंधित किसी भी मामले की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग का उद्देश्य ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेकर लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

📤 शेयर करें: