पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Competition

मेरे सपनों का भारत में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भरे विकसित भारत की कल्पना के रंग मिला सम्मान

✍️ Admin 📅 02 October, 2026 ⏰ 05:32 PM 👁 70 views







गोण्डा 02 अक्टूबर 2026* -  सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जनपद स्तरीय चित्रकला, पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कक्षा 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में तथा कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण एवं चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विकसित एवं सशक्त भारत के अपने सपनों और कल्पनाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों एवं पोस्टरों ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नंद किशोर जी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा प्रधानाचार्य जीआईसी गोण्डा, नोडल अधिकारी द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए ऐसे आयोजनों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

प्रतियोगिता के परिणाम

*भाषण प्रतियोगिता*

प्रथम: निखिल — जीआईसी गोण्डा

द्वितीय: योगिनी पांडेय — सरयू कन्या पाठशाला

तृतीय: चंदन तिवारी — जीआईसी गोण्डा


*चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता*

प्रथम: आयूषी गुप्ता — सरयू कन्या पाठशाला

द्वितीय: आकांक्षा द्विवेदी — भैया राघव राम कॉलेज

तृतीय: पुष्पा गुप्ता — एपी इंटरमीडिएट कॉलेज, मनकापुर


*निबंध प्रतियोगिता*

प्रथम: प्रज्ञा पाठक — जीजीआईसी गोण्डा

द्वितीय: अनिष्टकारी सिंह

तृतीय: आशीष तिवारी — भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज, कटरा बाजार


प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ के माध्यम से आत्मनिर्भर, विकसित, शिक्षित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत की परिकल्पना को अपनी रचनाओं और विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, राष्ट्र निर्माण की भावना तथा विकसित भारत के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

📤 शेयर करें: