पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Beating

सूदखोरों की दबंगई के दहशत से फरियाद लिये करनैलगंज कोतवाली में घंटों बैठी रही महिलाएं

✍️ Admin 📅 18 July, 2026 ⏰ 08:48 PM 👁 106 views



कर्नलगंज गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाण्डेचौरा कालिकापुरवा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सूदखोरी से पहले से परेशान एक गरीब परिवार को अब दबंगों की गुंडई का भी शिकार होना पड़ा। आरोप है कि खेत की कब्जेदारी को लेकर गांव के दबंगों ने घर की महिलाओं के साथ मारपीट की और उन्हें बुरी तरह पीटा। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है। 

न्याय की आस में पीड़ित महिलाएं कर्नलगंज कोतवाली पहुंचीं और घंटों बैठकर इंसाफ की गुहार लगाते देखी गई। पीड़ितों का आरोप है कि ब्याज के बोझ तले दबे होने के बाद अब जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। विरोध करने पर दबंगों ने महिलाओं को निशाना बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने एसपी गोंडा से कार्रवाई की मांग की है।

📤 शेयर करें: