पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Award

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एलबीएस कालेज की शोध छात्रा को मिला बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड

✍️ Admin 📅 01 August, 2026 ⏰ 04:40 PM 👁 50 views



गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा की शोध छात्रा साक्षी श्रीवास्तव को दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज, गोरखपुर एवं साइंस टेक इंस्टीट्यूट, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 'बेस्ट साइंटिस्ट अवॉर्ड इन द फील्ड ऑफ लाइफ साइंस' से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने साक्षी श्रीवास्तव तथा उनकी शोध निदेशक डॉ. रेखा शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की निर्णायक भूमिका है। देश के युवाओं को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाशना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा वैज्ञानिकों की उपलब्धियाँ राष्ट्र की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई दिशा प्रदान करती हैं।
साक्षी श्रीवास्तव जनपद गोंडा के रामसर साइट घोषित अरगा–पार्वती पक्षी विहार की जैव विविधता पर डॉ. रेखा शर्मा के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने "Blue-Green Algae of Lentic Water Bodies of Gonda District: Diversity and Importance" विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया, जिसे विशेषज्ञों ने सराहा।
उल्लेखनीय है कि साक्षी श्रीवास्तव ने वर्ष 2024–25 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग को स्वीकृत मेजर प्रोजेक्ट में डॉ. रेखा शर्मा के मार्गदर्शन में शोध सहायक के रूप में भी कार्य किया है। उनके शोध कार्य एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
साक्षी श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर प्रो. अमन चंद्र, प्रो. संजय पांडेय, प्रो. मंसाराम, प्रो. संदीप श्रीवास्तव, प्रो. शशिवाला, प्रो. जयशंकर तिवारी, प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, प्रो. श्रवण श्रीवास्तव, प्रो. शिव शरण शुक्ल, डॉ. चमन कौर, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, ड्रिंकल यादव, अमित द्विवेदी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें तथा उनकी शोध निदेशक डॉ. रेखा शर्मा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


📤 शेयर करें: