पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Attack

नाबालिग छात्रा पर चाकू से हमले मामले में पुलिस ने की हमलावर की तलाश तेज

✍️ Admin 📅 15 September, 2026 ⏰ 05:12 PM 👁 90 views

मनकापुर गोण्डा।कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जा रही एक नाबालिग छात्रा पर एक मनचले द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना बीते सोमवार की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।बताया जा रहा है कि छात्रा जब साइकिल से कोचिंग जा रही थी, तभी एक अज्ञात युवक ने उसे धक्का दिया और विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।घटना के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां करीब 9 घंटे के इलाज के बाद सोमवार देर रात 11 बजे उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजनों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

मामले में एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर मंगलवार सुबह 10:30 बजे से आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। टीमें घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।क्षेत्राधिकारी उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

📤 शेयर करें: