पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Attack

सामाजिक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला रास्ते में गोली मारने के साथ धारदार हथियार से हमला

✍️ Admin 📅 10 September, 2026 ⏰ 04:48 PM 👁 280 views



गोण्डा। जिले के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद साहनी पर दुकान से घर लौटते समय रास्ते में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रास्ते में रोककर पैर में गोली मार दी और धारदार हथियार से सीने पर कई बार वार किया।

हमले में बिनोद साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सामाजिक कार्यकर्ता पर इस तरह के हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताते हुए हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।


📤 शेयर करें: