पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Attack

होली खेलने के विवाद में दबंगों ने आधा दर्जन लोगों को पीटा छप्पर में लगाई आग हड़कंप

✍️ Admin 📅 04 March, 2026 ⏰ 03:15 PM 👁 311 views

बालपुर गोंडा। ग्रामपंचायत गोगिया के ग्राम फतेहपुर में होली खेलने के विवाद में दबंगों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों से मारपीट करके जमकर उत्पात मचाया। इसी बीच एक व्यक्ति के छप्पर में आग लगा दी गई और वह धू धूकर जल गया। इससे मौके पर भारी हंगामा हो गया। 

थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की ग्रामपंचायत गोगिया के फतेहपुर में होली खेलने के विवाद में दबंगों ने गंगाराम, पिंकी, राहुल, रीता,रामदीन, सीताराम एवं पांडे समेत आधा दर्जन लोगों पर लोहे के पाइप एवं मोटरसाइकिल के चैन से हमला बोल दिया। इनमें से गंगाराम एवं उनकी बेटी पिंकी को गम्भीर चोटें आई हैं। दबंगों ने घर चढ़कर हमला किया और इनका छप्पर भी फूंक दिया और छप्पर धू धूकर जल गया। पुलिस कर्मियों ने बाल्टी में पानी भरकर छप्पर में लगी आग बुझाने में अच्छा सहयोग किया। आसपास मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ सिर्फ तमाशबीन बनी रही। 

आनन फानन में घायलों को डायल 112 की पुलिस ने अपने गाड़ी से ले जाकर अस्पताल में इलाज कराया। गम्भीर रूप से घायल गंगाराम की पत्नी कबूतरा ने बताया कि अजय कुमार, मोहित, केशव, विजय कुमार, लुटावन, राम बली एवं संजय कुमार समेत आधा दर्जन दबंगों ने उसके पति एवं बेटी को लोहे के पाइप एवं मोटरसाइकिल के चैन से जमकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। साथ में उसके घर के सामने के छप्पर में आग लगा दिया। उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार सिंह, सन्तोष कुमार सिंह, सहदेव दूबे, दीवान मनोज कुमार समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों ने  पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग प्रदान किया।

📤 शेयर करें: