पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Attack

हल्का स्क्रैच लगने पर थार सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई हंगामा घंटों जाम

✍️ Admin 📅 26 February, 2026 ⏰ 10:51 AM 👁 103 views



करनैलगंज गोंडा। हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर को थार गाड़ी में हल्का खरोंच लगने से नाराज थार सवार युवकों ने ट्रैक्टर ड्राइवर की पिटाई कर दिया। इससे मौके पर भारी हंगामा हो गया और घंटों जाम लगा रहा।
  सूचना के मुताबिक सकरौरा निवासी श्यामू यादव पुत्र शिव प्रताप यादव ट्रैक्टर-ट्राली पर मौरंग लादकर निकल रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की थार जिसे सुनील तिवारी निवासी गायत्री पुरम गोंडा ने चलाते हुए ओवरटेक करने का प्रयास किया। संकरी जगह होने के कारण ट्राली से थार में हल्की खरोंच लग गई। आरोप है कि खरोंच लगने पर थार सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने थार को घेर लिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। 

सूचना पर चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्ता व उपनिरीक्षक सरफराज खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया गया और दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया। बाद में आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर न होने से आए दिन जाम और विवाद की स्थिति बनती है।

📤 शेयर करें: